लव मैरिज के 2 महीने बाद होटल संचालक की मौत:गले में फंदे का निशान, प्रारंभिक रिपोर्ट में हैंगिंग का जिक्र; पत्नी के साथ किराए के कमरे में रहता था

लव मैरिज के 2 महीने बाद होटल संचालक की मौत:गले में फंदे का निशान, प्रारंभिक रिपोर्ट में हैंगिंग का जिक्र; पत्नी के साथ किराए के कमरे में रहता था

भागलपुर में होटल संचालक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। 2 महीना पहले ही लव मैरिज हुई थी। गले पर फंदे के निशान मिले हैं। पैर की उंगली पर भी जख्म के निशान है। शादी के बाद से पत्नी के साथ वारसलीगंज मोहल्ले में किराए के घर में रह रहा था। पत्नी का कहना है कि सीढ़ी से गिरने से मौत हुई है। मां जब मौके पर पहुंची तो शव जमीन पर पड़ा हुआ था। जिसके बाद बड़े बेटे राकेश को बुलाया। संतुष्टि के लिए मायागंज लेकर गए, जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नाथनगर के पीपरपांती निवासी राजा कुमार(22) के रूप में हुई है। फरवरी शादी हुई थी। पत्नी पटना में नीट की तैयारी करती है। अस्पताल में बार-बार बेहोश होती रही पत्नी मृतक की पत्नी अस्पताल में बार-बार बेहोश हो जा रही थी। घटना को लेकर वह किसी को स्पष्ट कारण नहीं बता सकी। जिस तरह गले में फंदे का निशान है, उससे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि यह आत्महत्या है या गला घोंटकर हत्या की गई है। डॉक्टर ने भी अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में हैंगिंग का जिक्र किया है। लड़की के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है बड़े भाई राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम जब वह ढाबे पर नहीं पहुंचा, तो बड़े उसे कॉल किया। कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद मां को कमरे पर भेजा। राजा जमीन पर गिरा हुआ था, जबकि गले के निशान कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। बचपन में हम लोग पढ़ नहीं सके, लेकिन किसी तरह अपने भाई को पढ़ाया-लिखाया। 2008 में पिता की मौत के बाद सारी जिम्मेदारी हम लोगों पर आ गई। फिर हमने हवाई चप्पल का काम शुरू किया। किसी तरह परिवार का भरण-पोषण किया। हाल के दिनों में बाईपास पर एक होटल खोला था। भाई ने दो महीने पहले एक लड़की से शादी की थी। उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। बस इतना बताया था कि उसने शादी कर ली है। किराए के मकान में ही रहता था। मोबाइल से खुलेगा राज इस मामले में सबसे बड़ा संशय मृतक की‎ पत्नी के बयान को लेकर है। उसने ससुराल‎वालों को बताया कि राजा गिर गया था,‎जबकि गले के निशान कुछ और ही कहानी‎ बयां कर रहे हैं। प्रेम विवाह के मात्र दो ‎महीने के अंदर ऐसी घटना होना किसी गहरे‎ तनाव या आपसी विवाद का संकेत है।‎ पुलिस के लिए सबसे अहम कड़ी मृतक का‎ मोबाइल है। आखिरी कॉल और मैसेज‎ स्पष्ट हो सकता है कि मौत से ठीक ‎पहले कमरे के अंदर क्या हुआ था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। भागलपुर में होटल संचालक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। 2 महीना पहले ही लव मैरिज हुई थी। गले पर फंदे के निशान मिले हैं। पैर की उंगली पर भी जख्म के निशान है। शादी के बाद से पत्नी के साथ वारसलीगंज मोहल्ले में किराए के घर में रह रहा था। पत्नी का कहना है कि सीढ़ी से गिरने से मौत हुई है। मां जब मौके पर पहुंची तो शव जमीन पर पड़ा हुआ था। जिसके बाद बड़े बेटे राकेश को बुलाया। संतुष्टि के लिए मायागंज लेकर गए, जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नाथनगर के पीपरपांती निवासी राजा कुमार(22) के रूप में हुई है। फरवरी शादी हुई थी। पत्नी पटना में नीट की तैयारी करती है। अस्पताल में बार-बार बेहोश होती रही पत्नी मृतक की पत्नी अस्पताल में बार-बार बेहोश हो जा रही थी। घटना को लेकर वह किसी को स्पष्ट कारण नहीं बता सकी। जिस तरह गले में फंदे का निशान है, उससे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि यह आत्महत्या है या गला घोंटकर हत्या की गई है। डॉक्टर ने भी अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में हैंगिंग का जिक्र किया है। लड़की के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है बड़े भाई राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम जब वह ढाबे पर नहीं पहुंचा, तो बड़े उसे कॉल किया। कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद मां को कमरे पर भेजा। राजा जमीन पर गिरा हुआ था, जबकि गले के निशान कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। बचपन में हम लोग पढ़ नहीं सके, लेकिन किसी तरह अपने भाई को पढ़ाया-लिखाया। 2008 में पिता की मौत के बाद सारी जिम्मेदारी हम लोगों पर आ गई। फिर हमने हवाई चप्पल का काम शुरू किया। किसी तरह परिवार का भरण-पोषण किया। हाल के दिनों में बाईपास पर एक होटल खोला था। भाई ने दो महीने पहले एक लड़की से शादी की थी। उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। बस इतना बताया था कि उसने शादी कर ली है। किराए के मकान में ही रहता था। मोबाइल से खुलेगा राज इस मामले में सबसे बड़ा संशय मृतक की‎ पत्नी के बयान को लेकर है। उसने ससुराल‎वालों को बताया कि राजा गिर गया था,‎जबकि गले के निशान कुछ और ही कहानी‎ बयां कर रहे हैं। प्रेम विवाह के मात्र दो ‎महीने के अंदर ऐसी घटना होना किसी गहरे‎ तनाव या आपसी विवाद का संकेत है।‎ पुलिस के लिए सबसे अहम कड़ी मृतक का‎ मोबाइल है। आखिरी कॉल और मैसेज‎ स्पष्ट हो सकता है कि मौत से ठीक ‎पहले कमरे के अंदर क्या हुआ था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *