लातेहार में ट्रक का भीषण एक्सीडेंट; केबीन चकनाचुर:ट्रक चालक समेत तीन गंभीर, गैस कटर से केबीन काट कर तीनों का निकाला गया

लातेहार में ट्रक का भीषण एक्सीडेंट; केबीन चकनाचुर:ट्रक चालक समेत तीन गंभीर, गैस कटर से केबीन काट कर तीनों का निकाला गया

लातेहार के चंदवा-चांपी-लोहरदगा मेन रोड में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना चंदवा और कुडू थाना क्षेत्र की सीमा के पास हुई। ओडिशा से लोहे की प्लेटें लेकर पटना जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मिट्टी में धंस गया। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक पर लदी भारी लोहे की प्लेटें आगे खिसककर सीधे केबिन पर आ गिरीं। जिससे केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में अंदर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए। दो घायलों को तुरंत पहुंचाया अस्पताल घटना में ट्रक चालक धर्मेंद्र कुमार समेत दो अन्य लोग रामधारी यादव और सकिंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। रामधारी यादव और सकिंद्र यादव को पहले बाहर निकाला गया। तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया। गैस कटर से केबीन काट चालक को निकाला वहीं ट्रक चालक धर्मेंद्र कुमार केबिन में बुरी तरह फंस गया था, जिससे उसे निकालना काफी चुनौतीपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही प्रखंड उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे तक लगातार बचाव अभियान चलाया गया। गैस कटर और हाइड्रा मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त केबिन को काटा गया, तब जाकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। गंभीर रूप से घायल चालक को भी प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स भेजा गया। लगातार हादसों से ग्रामीणों में आक्रोश इस मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता दोनों देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि भारी मालवाहक वाहनों की तेज रफ्तार और सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस उपाय करने, गति नियंत्रण सुनिश्चित करने और वाहनों की नियमित जांच की मांग की है। इधर, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अशोक सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। लातेहार के चंदवा-चांपी-लोहरदगा मेन रोड में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना चंदवा और कुडू थाना क्षेत्र की सीमा के पास हुई। ओडिशा से लोहे की प्लेटें लेकर पटना जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मिट्टी में धंस गया। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक पर लदी भारी लोहे की प्लेटें आगे खिसककर सीधे केबिन पर आ गिरीं। जिससे केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में अंदर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए। दो घायलों को तुरंत पहुंचाया अस्पताल घटना में ट्रक चालक धर्मेंद्र कुमार समेत दो अन्य लोग रामधारी यादव और सकिंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। रामधारी यादव और सकिंद्र यादव को पहले बाहर निकाला गया। तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया। गैस कटर से केबीन काट चालक को निकाला वहीं ट्रक चालक धर्मेंद्र कुमार केबिन में बुरी तरह फंस गया था, जिससे उसे निकालना काफी चुनौतीपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही प्रखंड उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे तक लगातार बचाव अभियान चलाया गया। गैस कटर और हाइड्रा मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त केबिन को काटा गया, तब जाकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। गंभीर रूप से घायल चालक को भी प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स भेजा गया। लगातार हादसों से ग्रामीणों में आक्रोश इस मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता दोनों देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि भारी मालवाहक वाहनों की तेज रफ्तार और सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस उपाय करने, गति नियंत्रण सुनिश्चित करने और वाहनों की नियमित जांच की मांग की है। इधर, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अशोक सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *