भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत मनोहरपुर गांव में एक बंदर की मौत के बाद ग्रामीणों ने उसका हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया। शनिवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बंदर की मौत हो गई थी। देर शाम भागलपुर के बरारी गंगा घाट पर उसका दाह संस्कार किया गया। यह घटना इंसान और जानवरों के बीच एक अनूठे रिश्ते को दर्शाती है। बंदर की मौत की खबर गांव में तेजी से फैल गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर उसके अंतिम संस्कार का फैसला किया। ग्रामीणों ने बताया कि यह बंदर पिछले एक महीने से गांव में रह रहा था। वह बच्चों और बुजुर्गों सहित सभी ग्रामीणों का मनोरंजन करता था। ग्रामीण उसे खाना खिलाते थे, जिसके कारण वह गांव छोड़कर नहीं गया। भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत मनोहरपुर गांव में एक बंदर की मौत के बाद ग्रामीणों ने उसका हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया। शनिवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बंदर की मौत हो गई थी। देर शाम भागलपुर के बरारी गंगा घाट पर उसका दाह संस्कार किया गया। यह घटना इंसान और जानवरों के बीच एक अनूठे रिश्ते को दर्शाती है। बंदर की मौत की खबर गांव में तेजी से फैल गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर उसके अंतिम संस्कार का फैसला किया। ग्रामीणों ने बताया कि यह बंदर पिछले एक महीने से गांव में रह रहा था। वह बच्चों और बुजुर्गों सहित सभी ग्रामीणों का मनोरंजन करता था। ग्रामीण उसे खाना खिलाते थे, जिसके कारण वह गांव छोड़कर नहीं गया।


