दो दिन मोबाइल से दूर रहेंगे माननीय:17, 18 मई को सहजनवा में आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे

दो दिन मोबाइल से दूर रहेंगे माननीय:17, 18 मई को सहजनवा में आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे

गोरखपुर जिले में 7 विधायक और जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इसी महीने दो दिनों तक मोबाइल से दूर रहेंगे। 17 एवं 18 मई को सहजनवा के ग्रेनविया रिसॉर्ट में आयोजित होने वाले जिला प्रशिक्षण वर्ग में मोबाइल ले जाने की मनाही है। सुबह एवं शाम को ही बात करने का मौका मिलेगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति, नीति के बारे में बताया जाएगा। 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी उन्हें तैयार किया जाएगा। भाजपा की ओर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा चुका है। अब जिला स्तर पर इसका आयोजन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सहजनवा विधानसभा क्षेत्र को दी गई है। इसकी तैयारी चल रही है। लगातार बैठकों का दौर भी जारी है। पूर्व मंत्री डा. सतीश द्विवेदी की देखरेख में यह प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हो रहा है। भाजपा से जुड़े सूत्रों की मानें तो इस प्रशिक्षण वर्ग में किसी को मोबाइल लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। फिर चाहे वो जिले का पदाधिकारी हो या फिर कोई विधायक। जिला इकाई की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में जिले के 7 विधायक शामिल होंगे। प्रशासनिक रूप से जो गोरखपुर जिला है, उसमें भाजपा की ओर से संगठनात्मक रूप से दो जिलों का गठन किया गया है। महानगर में गोरखपुर शहर एवं गोरखपुर ग्रामीण, दो विधानसभा क्षेत्र हें।
इसी तरह गोरखपुर जिले में सहजनवा, कैंपियरगंज, पिपराइच, खजनी सुरक्षित, बांसगांव सुरक्षित, चिल्लूपार एवं चौरी चौरा आते हैं। इस प्रशिक्षण वर्ग में सातों विधायकों को भी शामिल होना है। प्रशिक्षण वर्ग में व्यवस्था बनाई गई है कि इसमें कोई मोबाइल लेकर नहीं आएगा। मोबाइल विधायकों के प्रतिनिधियों के पास होंगे। कार्यकर्ताओं के कौशल का होगा विकास इस प्रशिक्षण वर्ग को लेकर तैयारी की जा रही है। लगातार बैठकों का दौर भी जारी है। गुरुवार को रानीडीहा स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी की अध्यक्षता में प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी का लेकर बैठक की गई। बैठक में सहजनवा के विधायक को व्यवस्था प्रमुख बनाया गया है। इस बैठक में उपस्थित पूर्व मंत्री डा. सतीश चंद द्विवेदी ने व्यवस्था में लगे पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में कौशल का विकास होता है। प्रशिक्षण के माध्यम से भाजपा की नीति व रीति की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी जाती है। जानिए किसे क्या जिम्मेदारी मिली
बैठक में व्यवस्था प्रमुख के रूप में सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ल, जिला प्रशिक्षण वर्ग अभियान संयोजक व पिछड़ा आयोग सदस्य डॉ आरडी सिंह, अभियान सह संयोजक व जिला उपाध्यक्ष हरिकेश राम त्रिपाठी, अभियान सह संयोजक व पूर्व जिला महामंत्री दीपक सिंह, अभियान सह संयोजक व जिला मन्त्री चंचला शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य, जिला महामन्त्री राजाराम कन्नौजिया व उमाशंकर निषाद व योगेश प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, ब्रह्मानन्द शुक्ल, धर्मेन्द्र कुमार मिश्र, मनोज सिंह, राम उजागिर शुक्ल, राकेश चौधरी, अभिमन्यु मौर्य, नारायण दत्त ओझा, के एम मझवार, अनिल कुमार, उमेश कुमार यादव, देवानन्द शुक्ल, राम बुझारत पासी उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *