खालसा सृजना दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित:बाराबंकी में 21 हस्तियों को किया गया सम्मानित

खालसा सृजना दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित:बाराबंकी में 21 हस्तियों को किया गया सम्मानित

बाराबंकी में खालसा सृजना दिवस (बैसाखी पर्व) के अवसर पर सिक्ख काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शहर के एक प्रतिष्ठित लॉन में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत हजूरी रागी जत्था के कीर्तन से हुई। इसमें ज्ञानी तीरथ सिंह, ज्ञानी धर्मवीर सिंह और राजेंद्र सिंह ने गुरबाणी का पाठ किया, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी राजेश यादव ‘राजू’ थे। पूर्व प्रधान सरदार स्वर्ण सिंह ने अंगवस्त्र और मोमेंटो भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हजूरी रागी जत्था सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 21 प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संदीप बुधवार, डॉ. रोहित अग्रवाल, सीनियर अधिवक्ता रणधीर सिंह सुमन, पूर्व महामंत्री शाहीन अख्तर, महिला अधिवक्ता आशिया खातून, रविंदर कौर, सरदार त्रिपत सिंह, वरिष्ठ पत्रकार महंत बी.पी. दास बाबा जी, तारिख खान, शिवम सिंह, पर्यावरण प्रेमी मनीष मेहरोत्रा, भाजपा नेता पंकज गुप्ता ‘पंकी’, समाजसेवी अरविंद सिंह ‘गुरु जी’, यंग स्ट्रीम कॉलेज के प्रबंधक के.एम. चतुर्वेदी, पुलिस उपाधीक्षक भूपेंद्र सिन्हा और सरदार जस्मीत सिंह एडवोकेट जैसे प्रमुख नाम शामिल थे। सभी सम्मानित व्यक्तियों को मुख्य अतिथि द्वारा अंगवस्त्र और मोमेंटो प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन सरदार भूपिंदर पाल सिंह ‘शैंकी’ ने किया। इस अवसर पर सरदार जितेंद्र सिंह, सरदार अमरीक सिंह, सरदार नरेंद्र सिंह ‘निंदी’, जसबीर सिंह, सरदार कंवर सिंह ‘पियूष’, प्रत्युष कांत शुक्ला, आसिफ अहमद खान, अमरजीत सिंह, हरविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, शैलेंद्र चोपड़ा और प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *