कटिहार में होमगार्ड संघ चुनाव संपन्न:26 उम्मीदवार थे मैदान में, 1191 जवानों ने किया मतदान

कटिहार में होमगार्ड संघ चुनाव संपन्न:26 उम्मीदवार थे मैदान में, 1191 जवानों ने किया मतदान

कटिहार में गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के विभिन्न पदों के लिए शुक्रवार को चुनाव संपन्न हुए। अनुमंडल परिसर स्थित होमगार्ड कार्यालय में हुए मतदान में जिलेभर से आए 1191 होमगार्ड जवानों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव और कोषाध्यक्ष सहित कुल 26 उम्मीदवार मैदान में थे। प्रशासन ने चुनाव के लिए व्यापक तैयारियां की थीं। भीषण गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्र पर टेंट, पंखे, शुद्ध पेयजल और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। मतदान केंद्रों पर जवानों की लंबी कतारें देखी गईं। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे होमगार्ड जवानों ने उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लिया। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की जाएगी। यदि मतदान समय पर पूरा हो गया, तो परिणाम शुक्रवार शाम तक घोषित होने की संभावना है। अन्यथा, शनिवार को मतगणना के बाद नतीजे जारी किए जाएंगे। कटिहार में गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के विभिन्न पदों के लिए शुक्रवार को चुनाव संपन्न हुए। अनुमंडल परिसर स्थित होमगार्ड कार्यालय में हुए मतदान में जिलेभर से आए 1191 होमगार्ड जवानों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव और कोषाध्यक्ष सहित कुल 26 उम्मीदवार मैदान में थे। प्रशासन ने चुनाव के लिए व्यापक तैयारियां की थीं। भीषण गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्र पर टेंट, पंखे, शुद्ध पेयजल और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। मतदान केंद्रों पर जवानों की लंबी कतारें देखी गईं। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे होमगार्ड जवानों ने उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लिया। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की जाएगी। यदि मतदान समय पर पूरा हो गया, तो परिणाम शुक्रवार शाम तक घोषित होने की संभावना है। अन्यथा, शनिवार को मतगणना के बाद नतीजे जारी किए जाएंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *