ऊना में शराब ठेके पर लूटपाट:4 नकाबपोश की वारदात, बीयर लेने के बहाने अंदर और गर्द पर गंडासा रखकर नकदी- शराब-मोबाइल ले गए

ऊना में शराब ठेके पर लूटपाट:4 नकाबपोश की वारदात, बीयर लेने के बहाने अंदर और गर्द पर गंडासा रखकर नकदी- शराब-मोबाइल ले गए

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के त्यूडी में एक शराब ठेके पर चार नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट की है। गुरुवार देर रात हुई इस घटना में बदमाश गंडासे की नोक पर लगभग 35 हजार रुपये नकद, शराब की बोतलें और सेल्समैन का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। घटना गुरुवार देर रात की है। इस संबंध में शराब ठेके के सेल्समैन विनोद कुमार निवासी चनौर (कांगड़ा जिला) ने थाना सदर ऊना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही ऊना पुलिस मौके पर पहुंची और सेल्समैन विनोद कुमार से जानकारी जुटाई। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 309(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। बीयर लेने के बहाने अंदर आए, गर्दन पर रख दिया गंडासा शिकायत में हताया कि गुरुवार देर रात सेल्समैन विनोद कुमार ठेके के अंदर दिनभर की बिक्री का हिसाब कर रहे थे। तभी एक बाइक और एक स्कूटी पर सवार चार नकाबपोश युवक ठेके के बाहर रुके। इनमें से दो नकाबपोश युवक ठेके के अंदर आए और बीयर के दो कैन मांगे। विनोद कैन लेने फ्रिज की ओर मुड़े तो एक नकाबपोश युवक अंदर घुस आया और उसने तेजधार गंडासा विनोद कुमार की गर्दन पर रख दिया। दूसरे युवक ने सेल्समैन को कुर्सी से धकेल दिया। तीसरे नकाबपोश ने गल्ले से लगभग 35 हजार रुपये नकद निकाले, जबकि चौथा युवक ठेके के बाहर निगरानी कर रहा था। लूटपाट के बाद, बदमाश ठेके से शराब की आठ बोतलें और सेल्समैन विनोद कुमार का मोबाइल फोन भी छीनकर ले गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *