PM महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने को प्रतिबद्ध:किशनगंज में महिला आरक्षण बिल पर प्रोटेस्ट

PM महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने को प्रतिबद्ध:किशनगंज में महिला आरक्षण बिल पर प्रोटेस्ट

किशनगंज में महिला आरक्षण बिल के विरोध में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ को लोकसभा में विपक्ष द्वारा पारित न होने देने के खिलाफ था। यह बिल महिलाओं को अधिकार और सशक्तिकरण देने के उद्देश्य से पेश किया गया था। शहर के मनोरंजन क्लब में शुक्रवार शाम को आयोजित एक कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनी देवी ने की। महिलाओं ने शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी चौक तक जन आक्रोश मार्च भी निकाला। प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. मीना कुमारी ने महिला आरक्षण बिल को गिराए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सभी महिलाओं ने एक स्वर में विपक्ष के इस निर्णय का विरोध किया और जमकर नारेबाजी भी की है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. मीना कुमारी, लखबीर कौर, दुर्गा स्वर्णकार, पुष्पांजलि, लता मोदी, मीरा साहा, दुर्गा पासवान, लक्ष्मी देवी, स्वस्ति देवी, रूपा कुमार सिंह, रंजीता कुमारी, रंभा देवी सहित कई महिलाएं मौजूद थीं। भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह, जिला उपाध्यक्ष पंकज साह मानु, जिला महामंत्री शिवम साहा, जिला मंत्री बिक्रम पासवान, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रवि चौधरी, मृत्युंजय कुमार, पृथ्वी पासवान और विदुर शाह जैसे पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। किशनगंज में महिला आरक्षण बिल के विरोध में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ को लोकसभा में विपक्ष द्वारा पारित न होने देने के खिलाफ था। यह बिल महिलाओं को अधिकार और सशक्तिकरण देने के उद्देश्य से पेश किया गया था। शहर के मनोरंजन क्लब में शुक्रवार शाम को आयोजित एक कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनी देवी ने की। महिलाओं ने शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी चौक तक जन आक्रोश मार्च भी निकाला। प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. मीना कुमारी ने महिला आरक्षण बिल को गिराए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सभी महिलाओं ने एक स्वर में विपक्ष के इस निर्णय का विरोध किया और जमकर नारेबाजी भी की है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. मीना कुमारी, लखबीर कौर, दुर्गा स्वर्णकार, पुष्पांजलि, लता मोदी, मीरा साहा, दुर्गा पासवान, लक्ष्मी देवी, स्वस्ति देवी, रूपा कुमार सिंह, रंजीता कुमारी, रंभा देवी सहित कई महिलाएं मौजूद थीं। भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह, जिला उपाध्यक्ष पंकज साह मानु, जिला महामंत्री शिवम साहा, जिला मंत्री बिक्रम पासवान, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रवि चौधरी, मृत्युंजय कुमार, पृथ्वी पासवान और विदुर शाह जैसे पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *