जिला बार एसोसिएशन मेरठ के वर्ष 2026-27 के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में रविन्द्र कुमार सिंह के अध्यक्ष पद और प्रशांत गुप्ता के महामंत्री पद वाले पैनल ने शानदार जीत दर्ज की है। इस पैनल के सभी उम्मीदवार कार्यकारिणी के कुल 21 पदों पर विजयी हुए हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय कुमार और योगेन्द्र शर्मा ने जीत हासिल की। सरलेश भारद्वाज कोषाध्यक्ष चुने गए, जबकि चकरेश भगेला संयुक्त मंत्री प्रशासन और विनय कुमार संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर विजयी रहे। कुछ पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। इनमें संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर सदाकत अली और उपाध्यक्ष पद पर संजय त्यागी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ कार्यकारिणी के 06 पदों पर प्रीति पंवार, मनवीर सिंह, आयशा परवीन, प्रशांत कुमार, रूपेन्द्र कुमार और जुल्फिकार अली निर्विरोध चयनित हुए। अध्यक्ष पद के लिए रविन्द्र कुमार सिंह को 437 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राजीव कुमार नागर को 218 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर प्रशांत गुप्ता ने 399 मतों के साथ जीत दर्ज की, वहीं देवेन्द्र शर्मा को 256 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय कुमार को 368, योगेन्द्र शर्मा को 319, तनुज शर्मा को 193 और अमरीश कुमार को 141 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर सरलेश भारद्वाज ने 405 मत प्राप्त किए, जबकि रेखा को 241 मत मिले। संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर चकरेश भगेला को 429 मत और इन्द्रपाल को 210 मत प्राप्त हुए। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर विनय कुमार को 421 मत और प्रदीप कुमार को 213 मत मिले। कार्यकारिणी के अन्य विजयी सदस्यों में अजय कुमार वर्मा (410 मत), पूर्व अग्रवाल (406 मत), अर्शी अफसर (363 मत), काजल (460 मत), रविकार मावी (446 मत) और सनाशेख (379 मत) शामिल हैं। हरीश पायल को 276 मत और ललित कुमार को 248 मत प्राप्त हुए।


