कन्नौज में विवादित जमीन पर होर्डिंग लगाई, ग्रामीण को पीटा:मारपीट का वीडियो सामने आया, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

कन्नौज में विवादित जमीन पर होर्डिंग लगाई, ग्रामीण को पीटा:मारपीट का वीडियो सामने आया, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

कन्नौज जिले के तालग्राम कस्बे में विवादित जमीन पर होर्डिंग लगाने को लेकर एक ग्रामीण की पिटाई कर दी गई। इस घटना का वीडियो सामने आया है। पीड़ित ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यह घटना तालग्राम कस्बे के बड़ा क्षेत्र की है। यहां के निवासी मोहम्मद जमील का अपने पड़ोसियों के साथ जमीन का विवाद चल रहा है। जमील के अनुसार, इस जमीन से संबंधित उनका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद, विपक्षी लोग उस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी को लेकर जमील ने विवादित जमीन पर एक होर्डिंग लगवा दी थी। आरोप है कि इस होर्डिंग को देखकर दूसरे पक्ष के लोग भड़क गए। जब मोहम्मद जमील बाजार में बैठे थे, तभी 20 से 25 लोग वहां आ गए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जमील के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब तक जमील कुछ समझ पाते, हमलावर वहां से भाग चुके थे। जमील ने बताया कि मारपीट होती देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन तब तक हमलावर जा चुके थे। उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा सकी है। इस स्थिति के कारण मोहम्मद जमील और उनका परिवार डरा हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *