गर्लफ्रेंड से मिलने आया हिस्ट्रीशीटर, आश्रम पर हमला:जान बचाकर भागे महंत को पीटा, गुर्गा अरेस्ट, भाजपा का झंडा लगी THAR बरामद

गर्लफ्रेंड से मिलने आया हिस्ट्रीशीटर, आश्रम पर हमला:जान बचाकर भागे महंत को पीटा, गुर्गा अरेस्ट, भाजपा का झंडा लगी THAR बरामद

रावतपुर में बुधवार शाम बर्रा के हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर आश्रम में पर पथराव कर दिया। जान बचाकर भागे महंत को जमकर मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के गुर्गे ईशू को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अजय ठाकुर व उसके अन्य साथी भाग निकले। अजय ठाकुर क्षेत्र में रहने वाली अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने आया था। पीड़ित महंत की तहरीर पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और उसकी गर्लफ्रेंड व उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से भाजपा का झंडा लगी THAR, बुलेट समेत चार वाहन बरामद किए है। हिस्ट्रीशीटर हत्या का प्रयास, रेप, लूट, पाक्सो और गुंडा एक्ट समेत करीब 32 मुकदमे दर्ज हैं। कुछ दिन पहले एक पॉडकास्ट का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उससे पूछा गया था कि गर्लफ्रेंड के जन्मदिन के मौके पर वह काले रंग की 12 स्कार्पियों के साथ काफिला लेकर निकला था ? जिसके जवाब में उसने कहा था कि गर्लफ्रेंड का जन्मदिन था, वरना गाड़ियां गिन नहीं पाता शासन-प्रशासन। । आश्रम के पास रहने वाली किशोरी से है अफेयर रावतपुर के केशवपुरम राणा प्रताप नगर स्थित त्रिलोकी धाम आश्रम के महंत रविकांत शुक्ला उर्फ भोला गिरी ने बताया कि वह करीब चार दशक से आश्रम में रह रहे हैं। आरोप है कि बर्रा निवासी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर का आश्रम के पास रहने वाली इंटर में पढ़ने वाली एक युवती से प्रेम संबंध है, जिसके चलते वह अक्सर उससे मिलने आता है। इसे लेकर उन्होंने कई बार आपत्ति जताई थी। बुधवार देर शाम इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि महंत के विरोध करने पर अजय ठाकुर ने साथी ईशू व अन्य लोगों के साथ आश्रम में घुसकर उनसे मारपीट करते हुए पथराव कर दिया लगा। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी ईशू को गिरफ्तार कर लिया। महंत ने बताया कि घटना के बाद जब वह तहरीर देने थाने जा रहे थे, तभी रास्ते में आरोपियों ने रोककर जान से मारने की धमकी दी। इसके बावजूद वह थाने पहुंचे और तहरीर दी। मेडिकल के लिए जाने पर पुलिस के सामने किया हमला पुलिस उन्हें मेडिकल के लिए सीएचसी ले जा रही थी तभी रामलला स्कूल के पास आरोपियों ने एक बार फिर हमला कर दिया और मारपीट करने लगे। फोर्स आता देखकर आरोपी अपनी गाड़ियां छोड़कर भाग निकले। वहीं हिस्ट्रीशीटर की गर्लफ्रेंड का कहना है कि वह अपने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवा रही थी, जिसका महंत ने विरोध किया तो उसने अजय ठाकुर को जानकारी दी थी। हत्या के प्रयास में हुई FIR अजय ठाकुर से उसका इंस्टाग्राम के जरिए से बातचीत के बाद अफेयर शुरु हुआ था। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि महंत की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर, ईशू यादव, नाबालिग गर्लफ्रेंड व उसकी मां समेत 7 के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *