किशनगंज में हिंदू मिलन मंदिर का उद्घाटन:पद्मश्री स्वामी प्रदीप्तानंद ने भारत सेवाश्रम संघ के तत्वावधान में किया, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

किशनगंज में हिंदू मिलन मंदिर का उद्घाटन:पद्मश्री स्वामी प्रदीप्तानंद ने भारत सेवाश्रम संघ के तत्वावधान में किया, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

किशनगंज के ठाकुरगंज स्थित आश्रमपाड़ा में हिंदू मिलन मंदिर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन शनिवार को किया गया। पद्मश्री स्वामी प्रदीप्तानंद जी महाराज ने भारत सेवाश्रम संघ के तत्वावधान में इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर ठाकुरगंज के जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल, नगर पंचायत ठाकुरगंज के अध्यक्ष कृष्ण सिंह पटेल और बीजेपी जिला प्रवक्ता कौशल किशोर यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति और भक्तगण उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य के लिए दी शुभकामनाएं अपने संबोधन में पद्मश्री स्वामी प्रदीप्तानंद जी महाराज ने कहा कि मंदिर निर्माण केवल एक भवन का निर्माण नहीं है, बल्कि यह समाज में प्रेम, भाईचारा और सेवा की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने भारत सेवाश्रम संघ के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संघ निरंतर समाज के उत्थान और मानव सेवा में कार्यरत है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अतिथियों ने मंदिर निर्माण कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं और इसे ठाकुरगंज के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उद्घाटन समारोह भव्य पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इसे एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण बताया, जिससे जिले भर के श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। किशनगंज के ठाकुरगंज स्थित आश्रमपाड़ा में हिंदू मिलन मंदिर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन शनिवार को किया गया। पद्मश्री स्वामी प्रदीप्तानंद जी महाराज ने भारत सेवाश्रम संघ के तत्वावधान में इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर ठाकुरगंज के जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल, नगर पंचायत ठाकुरगंज के अध्यक्ष कृष्ण सिंह पटेल और बीजेपी जिला प्रवक्ता कौशल किशोर यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति और भक्तगण उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य के लिए दी शुभकामनाएं अपने संबोधन में पद्मश्री स्वामी प्रदीप्तानंद जी महाराज ने कहा कि मंदिर निर्माण केवल एक भवन का निर्माण नहीं है, बल्कि यह समाज में प्रेम, भाईचारा और सेवा की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने भारत सेवाश्रम संघ के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संघ निरंतर समाज के उत्थान और मानव सेवा में कार्यरत है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अतिथियों ने मंदिर निर्माण कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं और इसे ठाकुरगंज के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उद्घाटन समारोह भव्य पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इसे एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण बताया, जिससे जिले भर के श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *