Himanta Biswa Sarma ने Mahatma Gandhi और शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

Himanta Biswa Sarma ने Mahatma Gandhi और शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

गुवाहाटी, दो अक्टूबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार गांवों और पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलती रहेगी। शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “गांधी जयंती पर पूज्य बापू को याद कर रहा हूं।

उनके दृष्टिकोण से प्रेरित राष्ट्र स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के नए दौर में आगे बढ़ रहा है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि विकास समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे।”
उन्होंने बताया कि 2025 में, जमीनी स्तर पर कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए वित्त आयोग ने असम की पंचायतों को 525 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आवंटित की। शर्मा ने कहा, “हम उनके बताए रास्ते पर चलते रहेंगे और अपने गांवों तथा पंचायतों को अधिक सक्षम और आत्मनिर्भर बनाएंगे।”
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर कहा, “लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर उस नेता को याद कर रहा हूं, जो कभी असम की सड़कों पर चले थे। गृह मंत्री के रूप में शास्त्री जी ने वह ऐतिहासिक फार्मूला तैयार किया, जिससे असम के आंदोलन को शांत करने में मदद मिली।

बाद में प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने गुवाहाटी का दौरा किया, जिसकी यादें आज भी हमारे राज्य के लोगों के दिलों में हैं।”
उन्होंने कहा, “भारत के दूसरे प्रधानमंत्री को मेरी हार्दिक श्रद्धांजलि। सादगी, त्याग और शांत दृढ़ता वाले ऐसे व्यक्ति का जीवन निरंतर हम सभी को जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *