इंदौर के सदर बाजार इलाके में बुधवार रात बुजुर्ग बिलावल खान की उनके घर में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। आरोप है कि उनके इकलौते बेटे हिदायत-उल्ला खान ने गला घोंटकर उनकी हत्या की। घटना से एक दिन पहले मंगलवार को बिलावल खान ने बेटे को संपत्ति से बेदखल करने के लिए कोर्ट के जरिए नोटिस भिजवाया था। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया है। मृतक की दोनों बेटियों के बयानों के आधार पर पुलिस ने हिदायत को आरोपी बनाया है। फिलहाल वह फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दो कमरों के मकान में एक कमरे में रहता था बेटा बिलावल खान सदर बाजार इलाके में दो कमरों के मकान में रहते थे। उनका इकलौता बेटा हिदायत-उल्ला खान भी इसी मकान के एक कमरे में रहता था। वह कोई काम-धंधा नहीं करता था। इसे लेकर पिता और बेटे के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। नोटिस के अगले दिन पिता की मौत पिता-बेटे के बीच विवाद के चलते बिलावल खान ने मंगलवार को कोर्ट के जरिए हिदायत को संपत्ति से बेदखल करने का नोटिस भिजवाया था। इसके एक दिन बाद बुधवार रात बिलावल खान का शव घर में संदिग्ध हालत में मिला। आरोप है कि नोटिस मिलने के बाद हिदायत ने पिता की हत्या कर दी। बहनों ने भाई पर जताया शक पुलिस ने मृतक की दोनों बेटियों से पूछताछ की। उन्होंने अपने भाई हिदायत पर पिता की हत्या का शक जताया और संपत्ति विवाद की जानकारी दी। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया। बेटियों के बयानों के आधार पर पुलिस ने हिदायत-उल्ला खान को आरोपी बनाया है। वह फिलहाल फरार है।

