गांधी जयंती पर ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान की शुरुआत:हरदा में ABM ग्राउंड में श्रमदान से सफाई, महाराणा प्रताप उद्यान में पौधरोपण भी किया

गांधी जयंती पर ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान की शुरुआत:हरदा में ABM ग्राउंड में श्रमदान से सफाई, महाराणा प्रताप उद्यान में पौधरोपण भी किया

गांधी जयंती पर राष्ट्रसेवा और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने के लिए मध्यप्रदेश में 2 से 10 अक्टूबर तक ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत शुक्रवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत हरदा के एबीएम ग्राउंड परिसर में हुई।
यहां विशेष सफाई के लिए श्रमदान किया गया। सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और जागरूक नागरिकों ने मिलकर ग्राउंड और आसपास के पूरे इलाके की सफाई की।
सफाई के दौरान मैदान में फैले प्लास्टिक कचरे, सूखी पत्तियों और दूसरे बेकार सामान को इकट्ठा करके ठीक से हटाया गया।
इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोशन बाथम समेत अधिकारी-कर्मचारी, पार्षद, जनप्रतिनिधि, सफाई मित्र और आम नागरिकों ने भी इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने स्वच्छ भारत का संदेश दिया।
अभियान के तहत शुक्रवार को नगर पालिका परिषद हरदा ने महाराणा प्रताप उद्यान में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ कार्यक्रम के तहत पौधे भी लगाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *