शहडोल में अवैध रेत परिवहन पर हाइवा जब्त:खनिज विभाग ने प्रकरण दर्ज किया; वाहन मालिक पर होगी कार्रवाई

शहडोल में अवैध रेत परिवहन पर हाइवा जब्त:खनिज विभाग ने प्रकरण दर्ज किया; वाहन मालिक पर होगी कार्रवाई

शहडोल जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ब्यौहारी क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते हुए एक हाइवा वाहन जब्त किया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देश पर की गई। जानकारी के अनुसार, खनिज निरीक्षक ने बुधवार रात करीब 2 बजे आनंद फ्यूलिंग पेट्रोल पंप के पास हाइवा क्रमांक MP18H5833 की जांच की। वाहन चालक रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में अवैध रूप से रेत का परिवहन किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद वाहन को जब्त कर ब्यौहारी थाने की सुरक्षित अभिरक्षा में खड़ा कराया गया। वाहन मालिक पर प्रकरण दर्ज पूछताछ के दौरान चालक ने वाहन मालिक का नाम शिवम सिंह निवासी ब्यौहारी बताया। खनिज विभाग ने वाहन मालिक के खिलाफ मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज गतिविधियों पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *