इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल में मनाया बैसाखी पर्व, महत्व पर डाला प्रकाश

इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल में मनाया बैसाखी पर्व, महत्व पर डाला प्रकाश

सीतामढ़ी | स्थानीय बी. पी. इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल की प्रार्थना सभा में बैसाखी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजीत कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को बैसाखी के महत्व के बारे में बताया। कहा कि यह पर्व हमारे देश के किसानों की मेहनत, समर्पण और खुशहाली का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए बताया कि भारत कृषि प्रधान देश है और हमारे किसान देश की रीढ़ हैं, जिनकी कड़ी मेहनत से हम सभी का जीवन सुचारु रूप से चलता है। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 7 की छात्राओं- अभ्या, कीर्ति, युति, अपेक्षा, आयुषी, पार्निका एवं अन्य ने मोरी उड़ारी गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जो विशेष रूप से बैसाखी एवं किसानों को समर्पित था। सीतामढ़ी | स्थानीय बी. पी. इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल की प्रार्थना सभा में बैसाखी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजीत कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को बैसाखी के महत्व के बारे में बताया। कहा कि यह पर्व हमारे देश के किसानों की मेहनत, समर्पण और खुशहाली का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए बताया कि भारत कृषि प्रधान देश है और हमारे किसान देश की रीढ़ हैं, जिनकी कड़ी मेहनत से हम सभी का जीवन सुचारु रूप से चलता है। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 7 की छात्राओं- अभ्या, कीर्ति, युति, अपेक्षा, आयुषी, पार्निका एवं अन्य ने मोरी उड़ारी गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जो विशेष रूप से बैसाखी एवं किसानों को समर्पित था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *