धमतरी के कंडेल में हाईटेंशन तार टूटा:चिंगारी निकली, ग्रामीणों में दहशत; बड़ा हादसा टला, बिजली विभाग मौके पर पहुंची

धमतरी के कंडेल में हाईटेंशन तार टूटा:चिंगारी निकली, ग्रामीणों में दहशत; बड़ा हादसा टला, बिजली विभाग मौके पर पहुंची

धमतरी जिले के ग्राम कंडेल में एक हाईटेंशन तार टूटकर नीचे गिर गया। इस घटना से गांव में दहशत फैल गई, हालांकि समय रहते एक बड़ा हादसा टल गया। तार टूटते ही तेज चिंगारियां निकलने लगीं, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। यह घटना बिजली के खंभे के नीचे कचरे में लगी आग के कारण हुई बताई जा रही है। आग की वजह से तार कमजोर होकर टूट गया। तार के नीचे गिरते ही तेज आवाज के साथ आतिशबाजी जैसी चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे ग्रामीण भयभीत हो गए। कोई भी तार के सम्पर्क में नहीं आया मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आसपास के व्यक्तियों को टूटे हुए तार से दूर रहने की चेतावनी दी। कोई भी व्यक्ति तार के संपर्क में नहीं आया, जिससे किसी बड़े जान-माल के नुकसान से बचा जा सका। ग्रामीणों ने तत्काल विद्युत विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग ने क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को बंद कर दिया, जिससे स्थिति को और बिगड़ने से रोका जा सका।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *