मोतिहारी में हाई लेवल मीटिंग, अतिक्रमण हटाने का निर्णय:ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और शहर को स्वच्छ बनाने पर फोकस

मोतिहारी में हाई लेवल मीटिंग, अतिक्रमण हटाने का निर्णय:ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और शहर को स्वच्छ बनाने पर फोकस

मोतिहारी नगर निगम सभागार में शहर की कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक समन्वय और विकास कार्यों को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात, जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, नगर आयुक्त, डीएसपी, सीओ सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना था। बैठक के दौरान अधिकारियों ने शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर चिंता व्यक्त की। इसे हटाने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। प्रमुख सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए रणनीति तैयार की गई। पार्षदों ने भी अपने क्षेत्रों की समस्याएं प्रस्तुत कीं जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से निर्देश दिए कि प्रशासन और पुलिस समन्वय के साथ कार्रवाई करें, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। नगर आयुक्त को अतिक्रमण चिन्हित कर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। पार्षदों ने भी अपने क्षेत्रों की समस्याएं प्रस्तुत कीं। एक विशेष टीम का गठन किया गया इस अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डों में कचरे के ढेर को तत्काल हटाया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से मोतीझील क्षेत्र का जिक्र करते हुए बताया कि वहां अतिक्रमण हटाने के लिए एडीएम के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो जल्द ही कार्रवाई शुरू करेगी। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए एक ठोस योजना तैयार की गई है। छतौनी चौक मंडी के पास सड़क पर लगने वाले ठेलों को हटाया जाएगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए यह अभियान चलाया जाएगा। मोतिहारी नगर निगम सभागार में शहर की कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक समन्वय और विकास कार्यों को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात, जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, नगर आयुक्त, डीएसपी, सीओ सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना था। बैठक के दौरान अधिकारियों ने शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर चिंता व्यक्त की। इसे हटाने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। प्रमुख सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए रणनीति तैयार की गई। पार्षदों ने भी अपने क्षेत्रों की समस्याएं प्रस्तुत कीं जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से निर्देश दिए कि प्रशासन और पुलिस समन्वय के साथ कार्रवाई करें, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। नगर आयुक्त को अतिक्रमण चिन्हित कर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। पार्षदों ने भी अपने क्षेत्रों की समस्याएं प्रस्तुत कीं। एक विशेष टीम का गठन किया गया इस अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डों में कचरे के ढेर को तत्काल हटाया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से मोतीझील क्षेत्र का जिक्र करते हुए बताया कि वहां अतिक्रमण हटाने के लिए एडीएम के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो जल्द ही कार्रवाई शुरू करेगी। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए एक ठोस योजना तैयार की गई है। छतौनी चौक मंडी के पास सड़क पर लगने वाले ठेलों को हटाया जाएगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए यह अभियान चलाया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *