विधानसभा अध्यक्ष बोले- पटना में शपथ ग्रहण ऐतिहासिक होगा:गयाजी से 170 गाड़ियों से गांधी मैदान जाएंगे कार्यकर्ता; पार्टी की ताकत दिखाने की अपील

विधानसभा अध्यक्ष बोले- पटना में शपथ ग्रहण ऐतिहासिक होगा:गयाजी से 170 गाड़ियों से गांधी मैदान जाएंगे कार्यकर्ता; पार्टी की ताकत दिखाने की अपील

गयाजी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्वी के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आज जिला अतिथि गृह में आयोजित की गई। इस बैठक में पटना के गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय कुमार मांझी ने की, जबकि महामंत्री पप्पू चंद्रवंशी ने मंच संचालन किया। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार करना था। अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाला शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक होगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई वरिष्ठ सदस्य और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रमुख नेता शामिल होंगे। प्रेम कुमार बोले- भागीदारी प्रभावशाली होनी चाहिए डॉ. प्रेम कुमार ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर पार्टी की ताकत और जनसमर्थन का परिचय दें। उन्होंने जोर दिया कि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ही किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम की सफलता का आधार होती है और गया की भागीदारी प्रभावशाली होनी चाहिए। गयाजी जिला पूर्वी संगठन की ओर से इस आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। गयाजी टाउन, बोधगया, अतरी, वजीरगंज और बेला विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को पटना ले जाने की योजना है। इसके लिए लगभग 70 बड़ी गाड़ियों और 100 छोटी गाड़ियों की व्यवस्था की गई है, जिनके माध्यम से कार्यकर्ता पटना पहुंचकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनेंगे और शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनेंगे। इस दौरान संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में की जा रही तैयारियों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुझाव भी दिए। बैठक में अनुशासन, समयबद्धता और समन्वय बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। गयाजी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्वी के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आज जिला अतिथि गृह में आयोजित की गई। इस बैठक में पटना के गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय कुमार मांझी ने की, जबकि महामंत्री पप्पू चंद्रवंशी ने मंच संचालन किया। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार करना था। अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाला शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक होगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई वरिष्ठ सदस्य और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रमुख नेता शामिल होंगे। प्रेम कुमार बोले- भागीदारी प्रभावशाली होनी चाहिए डॉ. प्रेम कुमार ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर पार्टी की ताकत और जनसमर्थन का परिचय दें। उन्होंने जोर दिया कि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ही किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम की सफलता का आधार होती है और गया की भागीदारी प्रभावशाली होनी चाहिए। गयाजी जिला पूर्वी संगठन की ओर से इस आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। गयाजी टाउन, बोधगया, अतरी, वजीरगंज और बेला विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को पटना ले जाने की योजना है। इसके लिए लगभग 70 बड़ी गाड़ियों और 100 छोटी गाड़ियों की व्यवस्था की गई है, जिनके माध्यम से कार्यकर्ता पटना पहुंचकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनेंगे और शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनेंगे। इस दौरान संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में की जा रही तैयारियों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुझाव भी दिए। बैठक में अनुशासन, समयबद्धता और समन्वय बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *