बकरीद पर गाजीपुर में हाई अलर्ट:550 से अधिक स्थानों पर सुरक्षा, असामाजिक तत्वों पर होगी सख्त कार्रवाई

बकरीद पर गाजीपुर में हाई अलर्ट:550 से अधिक स्थानों पर सुरक्षा, असामाजिक तत्वों पर होगी सख्त कार्रवाई

बकरीद त्योहार के मद्देनजर गाजीपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बुधवार को शहर के संवेदनशील इलाकों का पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन ने जिलेभर में मस्जिदों और ईदगाहों सहित लगभग 550 से अधिक स्थानों को चिन्हित किया है। इन सभी जगहों पर नमाज और कुर्बानी को लेकर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सख्त लहजे में कहा कि चिन्हित असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर है और उनके खिलाफ पहले ही निरोधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि माहौल बिगाड़ने या अफवाह फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने जनपदवासियों से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और लगातार गश्त की जा रही है। प्रशासन के अनुसार, जिले की लगभग 350 मस्जिदों और 250 ईदगाहों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभी चिन्हित स्थानों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को साफ-सफाई, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के भी सख्त निर्देश दिए हैं। प्रशासन का दावा है कि व्यापक सुरक्षा और सुविधाओं के इंतजामों के बीच जिले में बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *