किशनगंज में तेज आंधी-बारिश, गर्मी से राहत:बिजली सप्लाई बंद, फसलों को नुकसान; तापमान में गिरावट दर्ज

किशनगंज में तेज आंधी-बारिश, गर्मी से राहत:बिजली सप्लाई बंद, फसलों को नुकसान; तापमान में गिरावट दर्ज

किशनगंज में सोमवार रात मौसम अचानक बदल गया। तेज आंधी, गरज और बिजली चमकने के साथ साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। सोमवार की रात को आसमान में घने काले बादल छा गए और रात करीब 10 बजे बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई इस बारिश से शहर की सड़कों पर पानी जमा हो गया। कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और छज्जों के नीचे खड़े दिखाई दिए। कुछ इलाकों में लोगों के घरों की छतें उड़ गईं तेज हवाओं और आंधी के कारण कई हिस्सों में फसलों को नुकसान हुआ है। कुछ इलाकों में लोगों के घरों की छतें उड़ गईं। पेड़ों की टहनियां गिरने से यातायात भी काफी प्रभावित हुआ है। तेज हवा चलने से तापमान में भी काफी गिरावट आई है, जिससे वातावरण ठंडा हो गया। मौसम बदलने के साथ बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। कुछ इलाकों में तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली पूरी तरह ठप हो गई। स्थानीय लोगों ने इस भीषण गर्मी के बीच हुई इस बारिश को राहत भरा बताया। ठंडी हवाओं और सुहावने मौसम ने लोगों को सुकून दिया। मौसम विभाग ने 30 मई तक जिले में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई है। किशनगंज में सोमवार रात मौसम अचानक बदल गया। तेज आंधी, गरज और बिजली चमकने के साथ साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। सोमवार की रात को आसमान में घने काले बादल छा गए और रात करीब 10 बजे बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई इस बारिश से शहर की सड़कों पर पानी जमा हो गया। कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और छज्जों के नीचे खड़े दिखाई दिए। कुछ इलाकों में लोगों के घरों की छतें उड़ गईं तेज हवाओं और आंधी के कारण कई हिस्सों में फसलों को नुकसान हुआ है। कुछ इलाकों में लोगों के घरों की छतें उड़ गईं। पेड़ों की टहनियां गिरने से यातायात भी काफी प्रभावित हुआ है। तेज हवा चलने से तापमान में भी काफी गिरावट आई है, जिससे वातावरण ठंडा हो गया। मौसम बदलने के साथ बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। कुछ इलाकों में तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली पूरी तरह ठप हो गई। स्थानीय लोगों ने इस भीषण गर्मी के बीच हुई इस बारिश को राहत भरा बताया। ठंडी हवाओं और सुहावने मौसम ने लोगों को सुकून दिया। मौसम विभाग ने 30 मई तक जिले में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *