भवानीपुर में तेज आंधी के साथ बारिश:सड़कों पर पेड़ गिरे, कई गांवों में बिजली पोल टूटे; आपूर्ति ठप

भवानीपुर में तेज आंधी के साथ बारिश:सड़कों पर पेड़ गिरे, कई गांवों में बिजली पोल टूटे; आपूर्ति ठप

पूर्णिया जिले के भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने विद्युत आपूर्ति को बाधित कर दिया। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़-पौधे टूटकर बिजली के खंभों और तारों पर गिर गए, जिससे बिजली गुल हो गई। कनीय अभियंता दशरथ मंडल ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न गांवों और बाजार क्षेत्रों में आंधी-तूफान से बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं और कई जगहों पर पेड़ गिरने से तार टूट गए हैं। इससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। उन्होंने जानकारी दी कि विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार काम कर रही हैं। क्षतिग्रस्त तारों, खंभों और गिरे हुए पेड़ों को हटाने का कार्य जारी है। बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल करने के लिए कर्मचारियों को तैनात किया गया है। बिजली बाधित होने से लोगों को अंधेरे में रात बितानी पड़ रही है। मोबाइल चार्जिंग, पेयजल और अन्य दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बिजली बहाल करने की मांग की है। पूर्णिया जिले के भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने विद्युत आपूर्ति को बाधित कर दिया। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़-पौधे टूटकर बिजली के खंभों और तारों पर गिर गए, जिससे बिजली गुल हो गई। कनीय अभियंता दशरथ मंडल ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न गांवों और बाजार क्षेत्रों में आंधी-तूफान से बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं और कई जगहों पर पेड़ गिरने से तार टूट गए हैं। इससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। उन्होंने जानकारी दी कि विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार काम कर रही हैं। क्षतिग्रस्त तारों, खंभों और गिरे हुए पेड़ों को हटाने का कार्य जारी है। बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल करने के लिए कर्मचारियों को तैनात किया गया है। बिजली बाधित होने से लोगों को अंधेरे में रात बितानी पड़ रही है। मोबाइल चार्जिंग, पेयजल और अन्य दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बिजली बहाल करने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *