खरगोन में गर्मी का कहर, पारा 45 डिग्री पहुंचा:4 दिन तीव्र लू का अलर्ट, अस्पताल में बढ़े डिहाइड्रेशन के मरीज

खरगोन में गर्मी का कहर, पारा 45 डिग्री पहुंचा:4 दिन तीव्र लू का अलर्ट, अस्पताल में बढ़े डिहाइड्रेशन के मरीज

खरगोन में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक तीव्र लू चलने का अलर्ट जारी किया है। सुबह 10 बजे के बाद ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर शुरू हो जाता है, जिससे दोपहर में सड़कें सूनी नजर आने लगी हैं। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक शहर में सन्नाटा पसरा रहता है। लोग लू से बचने के लिए गमछे, टोपी और चेहरे को कपड़े से ढंककर बाहर निकल रहे हैं। रात में भी गर्म हवाओं से राहत नहीं मिल रही। पंखों से भी गर्म हवा निकल रही है। पिछले एक सप्ताह से जिले का तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। अस्पताल में बढ़े डिहाइड्रेशन और बुखार के मरीज भीषण गर्मी का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखाई दे रहा है। जिला अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से रोजाना करीब 900 मरीजों की ओपीडी पहुंच रही है। इनमें 15% से अधिक मरीज डिहाइड्रेशन, बुखार, कमजोरी और लू की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीएस चौहान ने लोगों से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक जरूरी काम नहीं होने पर घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। उन्होंने बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को लगातार पानी पीने तथा हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन लेने की सलाह दी है। लू से बचाव के लिए ये सावधानी जरूरी

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *