शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा में प्रतिमाओं का हजारा स्नान:आज नगर भ्रमण, शय्याधिवास; 23 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा और भंडारा

शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा में प्रतिमाओं का हजारा स्नान:आज नगर भ्रमण, शय्याधिवास; 23 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा और भंडारा

टीकमगढ़ की ग्राम पंचायत वैसा में श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को इस समारोह में प्रतिमाओं का सहस्त्र धारा स्नान कराया गया, जिसे हजारा स्नान भी कहते हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ की प्रतिमाओं को स्नान कराया। पंडित रामसेवक पाठक ने बताया कि सहस्त्र धारा स्नान को हजारा स्नान भी कहा जाता है। इसमें एक हजार छिद्र वाले पात्र में लगातार पानी भरकर प्रतिमाओं को स्नान कराया जाता है। यह छह दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान है, जिसमें प्रतिमाओं का अन्न, जल, फल और मिष्ठान में वास कराया जाता है। आयोजन समिति के सदस्य ध्रुव मिश्रा ने बताया कि समारोह की शुरुआत 18 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ हुई थी। पहले दिन हेमाद्रि संकल्प, श्री गणेश पूजन, मंडल एवं प्रवेश के कार्यक्रम संपन्न हुए। 19 अप्रैल को गृह संकल्प, देव आवाहन, पूजन कर्म संस्कार एवं वास प्रारंभ हुए। 20 अप्रैल को देव पूजन, मूर्ति संस्कार, अग्नि स्थापन और हवन प्रारंभ किया गया। आज (22 अप्रैल) पूजन, हवन, सहस्त्र धारा स्नान, नगर भ्रमण, शिव पार्वती विवाह एवं शय्याधिवास जैसे कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। समारोह का समापन 23 अप्रैल को देव पूजन, प्राण प्रतिष्ठा, हवन, पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ होगा। यह धार्मिक अनुष्ठान आचार्य पंडित श्री रामसेवक पाठक नौगांव द्वारा संपन्न कराए जा रहे हैं। रजनी अरविंद मिश्रा इस आयोजन की मुख्य यजमान हैं। इस धार्मिक समारोह से पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *