हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस छोड़ेंगे:खराब प्रदर्शन और सीनियर खिलाड़ियों से मतभेद वजह, ऑलराउंडर ने टीम मैनेजमेंट को बताया अपना फैसला

हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस छोड़ेंगे:खराब प्रदर्शन और सीनियर खिलाड़ियों से मतभेद वजह, ऑलराउंडर ने टीम मैनेजमेंट को बताया अपना फैसला

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या अगले IPL सीजन में टीम के साथ नजर नहीं आएंगे। समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक,लगातार खराब सीजन के बाद तनाव होने की वजह से हार्दिक ने फ्रेंचाइजी को छोड़ने का मन बना लिया है। 32 साल के ऑलराउंडर ने सीजन के बीच में ही MI के टीम मैनेजमेंट को अपने इस फैसले की जानकारी दे दी थी। जैसे ही टीम प्लेऑफ से बाहर हुई हार्दिक और मुंबई इंडियंस के बीच आपसी सहमति से अलग होने का रास्ता साफ हो गया। रोहित की जगह कप्तानी मिलने के बाद से लगातार हुई हूटिंग
हार्दिक पंड्या साल 2024 में मुंबई इंडियंस के कप्तान बनकर लौटे थे। फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा की जगह उन्हें कप्तानी सौंपी थी। इसके बाद से ही फैंस नाराज थे। पहले साल (2024) में भी मैदान पर हार्दिक की जमकर हूटिंग (बूइंग) हुई थी और मौजूदा सीजन में भी चीजें उनकी प्लानिंग के मुताबिक नहीं रहीं। लगातार दो सीजन तक दर्शकों के गुस्से का सामना करने के बावजूद हार्दिक ने हमेशा यही कहा कि यह सफर मुश्किल लेकिन मनोरंजक रहा है। हालांकि, अब उन्होंने अलग होने का फैसला किया है। पीठ की चोट और मानसिक थकान बनी वजह
IPL के एक सोर्स ने PTI को बताया, हार्दिक मानसिक रूप से बहुत तनाव में थे और पूरी तरह थक चुके थे। उन्हें पीठ में चोट (बैक इंजरी) भी लगी थी। जैसे ही प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हुईं, हार्दिक ने टीम के डिसीजन-मेकर्स को बता दिया कि वे अब टीम में नहीं रुकेंगे। सोर्स ने आगे कहा कि एक युवा खिलाड़ी आखिर कितना बर्दाश्त कर सकता है, उनके लिए पिछले तीन साल आसान नहीं रहे हैं। ड्रेसिंग रूम में सीनियर खिलाड़ियों के साथ था मतभेद
सोर्स के मुताबिक, हार्दिक ने साल 2021 में जिस मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम को छोड़ा था, 2024 में वापसी करने पर वह वैसा नहीं रहा। टीम के सभी सीनियर खिलाड़ी एक मत नहीं थे। अगर विचार अलग होने के बाद भी नतीजे अच्छे आएं, तो निराशा नहीं होती। लेकिन जब हर कोई अलग-अलग दिशा में खींचे, तो एक समय के बाद आगे बढ़ने की मानसिक क्षमता नहीं बचती। इसलिए हार्दिक ने मिड-सीजन में ही तय कर लिया था कि वे अगले सीजन में मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *