‘हार्दिक पांड्या को कप्तानी रोहित शर्मा को ही सौंप देनी चाहिए’, मुंबई इंडियंस की हालत पर पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान

‘हार्दिक पांड्या को कप्तानी रोहित शर्मा को ही सौंप देनी चाहिए’, मुंबई इंडियंस की हालत पर पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान

Hardik Pandya Captaincy: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) की लगातार हार के बाद मनोज तिवारी ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर उठाए सवाल। उन्होंने कहा कि हार्दिक को कप्तानी छोड़कर जिम्मेदारी वापस रोहित शर्मा को देनी चाहिए। जानिए तिवारी ने हार्दिक पंड्या के लिया और क्या कहा… 

IPL 2026, Manoj Tiwari on Hardik Pandya Captaincy: मुंबई इंडियंस (MI) के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 किसी बुरे सपने जैसा साबित हो रहा है। टीम की हालत इतनी खराब है कि अब क्रिकेट जगत के दिग्गज भी चुप नहीं बैठ पा रहे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उनका साफ कहना है कि हार्दिक पांड्या को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए और जिम्मेदारी वापस रोहित शर्मा को सौंप देनी चाहिए।

आखिर क्यों उठ रहे हैं हार्दिक पर सवाल?

इस सीजन की शुरुआत मुंबई इंडियंस (MI) ने जीत के साथ की थी, लेकिन उसके बाद लगातार चार हार ने टीम का मनोबल तोड़ दिया है। पॉइंट टेबल में मुंबई नौवें स्थान पर खिसक गई है। मनोज तिवारी का मानना है कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी में वो धार नजर नहीं आ रही जो एक चैंपियन टीम के पास होनी चाहिए। तिवारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘रोहित शर्मा की कप्तानी में 2022 तक मुंबई इंडियंस ने 5 ट्रॉफी जीतीं। हार्दिक पांड्या ने 2023 में (GT के साथ) कोई ट्रॉफी नहीं जीती। 2024 में भी कोई ट्रॉफी नहीं जीती और इस साल भी ऐसा होने के चांस कम ही हैं। मुझे लगता है कि कैप्टेंसी कमजोर है। मैं ज्यादा कठोर नहीं होना चाहता, लेकिन हार्दिक टीम को उस तरह से लीड नहीं कर रहे हैं, जैसा उन्हें करना चाहिए। एक कैप्टन के तौर पर उन्हें हर वक्त एक्टिव रहना बहुत जरूरी है। बतौर खिलाड़ी वह बहुत दमदार खिलाड़ी हैं। वह बल्लेबाजी आक्रामक करते हैं, गेंदबाजी अच्छी करते हैं।’

फैसलों पर उठ रही उंगली

मनोज तिवारी ने हार के पीछे कुछ टेक्निकल कारण भी बताए। उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट और हार्दिक सही फैसले नहीं ले रहे हैं। रदरफोर्ड जैसे इन-फॉर्म बल्लेबाज को खुद से नीचे भेजना या जसप्रीत बुमराह जैसे घातक गेंदबाज का सही इस्तेमाल न करना। तिवारी ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के श्रेयस अय्यर की तारीफ करते हुए कहा कि एक तरफ श्रेयस ने बेहतरीन कप्तानी दिखाई, वहीं दूसरी ओर मुंबई की कप्तानी बहुत कमजोर नजर आई।

‘रोहित के साथ हुई नाइंसाफी’

सबसे बड़ी बात तिवारी ने शो में कही कि रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाना एक गलत फैसला था। उनके शब्दों में, ‘रोहित को हटाकर उनके साथ नाइंसाफी की गई थी। अगर टीम को वापस पटरी पर लाना है, तो हार्दिक को खुद पीछे हटकर कप्तानी रोहित को वापस दे देनी चाहिए।’

वापसी के बाद का संघर्ष

बता दें कि हार्दिक पांड्या 2024 में गुजरात टाइटंस (GT) को छोड़कर मुंबई लौटे थे। उन्हें उम्मीद थी कि वो मुंबई इंडियंस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे, लेकिन मैदान पर उनकी कप्तानी और फैंस का गुस्सा उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *