पिकअप के धक्के से दूल्हे के पिता की मौत

सिटी रिपोर्टर |नवीनगर नवीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार की मध्य रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। जिस घर में बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं और खुशी का माहौल था, वहीं कुछ ही घंटों बाद चीख-पुकार और मातम पसर गया। बेटे की बारात निकलने के थोड़ी देर बाद दूल्हे के पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।मृतक की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी 45 वर्षीय जीतन राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उनके पुत्र योगेंद्र कुमार की बारात कुटुंबा थाना क्षेत्र के चपरा गांव जा रही थी। गांव से सभी बाराती पहले ही निकल चुके थे। इसके बाद जीतन राम अपने भाई संतन कुमार के साथ बाइक से बारात के पीछे-पीछे जा रहे थे। इसी दौरान तमसी गेट के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीतन राम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े, जबकि उनके भाई को भी चोटें आईं। पीछे आ रहे बारातियों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जीतन राम की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए गया ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही जीतन राम ने दम तोड़ दिया। पिता की मौत की खबर मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। एक तरफ मौत का मातम दूसरे तरफ शादी की रस्में ः इधर शादी वाले घर में अचानक पसरे मातम ने सभी को झकझोर कर रख दिया। एक तरफ दूल्हा शादी की रस्में निभा रहा था तो दूसरी तरफ पिता की मौत की खबर से परिवार टूट चुका था। पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए देर रात किसी तरह शादी की रस्म पूरी कराई गई। सिटी रिपोर्टर |नवीनगर नवीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार की मध्य रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। जिस घर में बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं और खुशी का माहौल था, वहीं कुछ ही घंटों बाद चीख-पुकार और मातम पसर गया। बेटे की बारात निकलने के थोड़ी देर बाद दूल्हे के पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।मृतक की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी 45 वर्षीय जीतन राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उनके पुत्र योगेंद्र कुमार की बारात कुटुंबा थाना क्षेत्र के चपरा गांव जा रही थी। गांव से सभी बाराती पहले ही निकल चुके थे। इसके बाद जीतन राम अपने भाई संतन कुमार के साथ बाइक से बारात के पीछे-पीछे जा रहे थे। इसी दौरान तमसी गेट के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीतन राम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े, जबकि उनके भाई को भी चोटें आईं। पीछे आ रहे बारातियों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जीतन राम की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए गया ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही जीतन राम ने दम तोड़ दिया। पिता की मौत की खबर मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। एक तरफ मौत का मातम दूसरे तरफ शादी की रस्में ः इधर शादी वाले घर में अचानक पसरे मातम ने सभी को झकझोर कर रख दिया। एक तरफ दूल्हा शादी की रस्में निभा रहा था तो दूसरी तरफ पिता की मौत की खबर से परिवार टूट चुका था। पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए देर रात किसी तरह शादी की रस्म पूरी कराई गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *