राज्यपाल सैयद अता हसनैन आज दरभंगा आएंगे:संस्कृत विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में होंगे शामिल, बजट समेत कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा; LNMU के सेमिनार में भी जाएंगे

राज्यपाल सैयद अता हसनैन आज दरभंगा आएंगे:संस्कृत विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में होंगे शामिल, बजट समेत कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा; LNMU के सेमिनार में भी जाएंगे

बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन के प्रस्तावित दरभंगा आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। आज वे कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचकर सीनेट (अधीषद) की 49वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक के मद्देनज़र विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक दरबार हॉल में आयोजित इस बैठक में करीब 70 सदस्य शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल दोपहर 12:15 बजे से 2:10 बजे तक विभिन्न आयोजनों में भाग लेंगे। मंचीय व्यवस्था का प्रारूप भी राजभवन से स्वीकृत होकर पहुंच चुका है। विश्वविद्यालय परिसर में साफ-सफाई, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़ी तैयारियां अंतिम चरण में पूरी कर ली गई हैं। करीब 130 दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. निशिकांत के अनुसार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी समितियां सक्रिय हैं और हर पहलू पर सूक्ष्म स्तर पर कार्य किया जा रहा है। बैठक के लिए बजट दस्तावेज, वार्षिक रिपोर्ट सहित सभी आवश्यक कागजात तैयार कर लिए गए हैं। इधर, राज्यपाल के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को संयुक्त रूप से ब्रीफिंग दी। ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, वीआईपी मूवमेंट और पार्किंग व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए करीब 130 दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आपसी समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया है। पीआरओ डॉ. निशिकांत ने बताया कि अपराह्न 12.15 बजे कुलाधिपति का विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश हो जाएगा। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।फिर परिसर स्थित महाराजाधिराज डॉ. सर कामेश्वर सिंह की प्रतिमा पर उनके द्वारा माल्यार्पण किया जाना है। करीब 12.22 बजे राज्यपाल का आगमन दरबार हॉल में होगा। फिर चर्चित गायिका डॉ. ममता ठाकुर द्वारा राष्ट्रीय गान व राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति होगी। इसके बाद दीप प्रज्जवलन कर महामहिम कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद ही अन्य कार्यक्रम होंगे। कुलपति प्रो. लक्ष्मीनिवास पांडेय स्वागत भाषण देंगे और आगत अतिथियों को सम्मानित करेंगे। 12.38 में गणपूर्ति की सूचना पर सीनेट की बैठक औपचारिक रूप से शुरू होगी। 1.50 में महामहिम का उद्बोधन होगा। इसके बाद राष्ट्रीय गीत व राष्ट्रीय गान के बाद 2.10 में कार्यक्रम की समाप्ति होगी। बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन के प्रस्तावित दरभंगा आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। आज वे कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचकर सीनेट (अधीषद) की 49वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक के मद्देनज़र विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक दरबार हॉल में आयोजित इस बैठक में करीब 70 सदस्य शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल दोपहर 12:15 बजे से 2:10 बजे तक विभिन्न आयोजनों में भाग लेंगे। मंचीय व्यवस्था का प्रारूप भी राजभवन से स्वीकृत होकर पहुंच चुका है। विश्वविद्यालय परिसर में साफ-सफाई, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़ी तैयारियां अंतिम चरण में पूरी कर ली गई हैं। करीब 130 दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. निशिकांत के अनुसार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी समितियां सक्रिय हैं और हर पहलू पर सूक्ष्म स्तर पर कार्य किया जा रहा है। बैठक के लिए बजट दस्तावेज, वार्षिक रिपोर्ट सहित सभी आवश्यक कागजात तैयार कर लिए गए हैं। इधर, राज्यपाल के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को संयुक्त रूप से ब्रीफिंग दी। ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, वीआईपी मूवमेंट और पार्किंग व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए करीब 130 दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आपसी समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया है। पीआरओ डॉ. निशिकांत ने बताया कि अपराह्न 12.15 बजे कुलाधिपति का विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश हो जाएगा। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।फिर परिसर स्थित महाराजाधिराज डॉ. सर कामेश्वर सिंह की प्रतिमा पर उनके द्वारा माल्यार्पण किया जाना है। करीब 12.22 बजे राज्यपाल का आगमन दरबार हॉल में होगा। फिर चर्चित गायिका डॉ. ममता ठाकुर द्वारा राष्ट्रीय गान व राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति होगी। इसके बाद दीप प्रज्जवलन कर महामहिम कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद ही अन्य कार्यक्रम होंगे। कुलपति प्रो. लक्ष्मीनिवास पांडेय स्वागत भाषण देंगे और आगत अतिथियों को सम्मानित करेंगे। 12.38 में गणपूर्ति की सूचना पर सीनेट की बैठक औपचारिक रूप से शुरू होगी। 1.50 में महामहिम का उद्बोधन होगा। इसके बाद राष्ट्रीय गीत व राष्ट्रीय गान के बाद 2.10 में कार्यक्रम की समाप्ति होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *