लखीसराय के प्रसिद्ध इंद्रदमनेश्वर महादेव अशोक धाम मंदिर में शिवलिंग स्थापना की 50वीं वर्षगांठ पर दो दिवसीय अशोक धाम महोत्सव का आयोजन किया गया। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मिथलेश मिश्र, मंदिर ट्रस्ट के सचिव डॉ. अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भगवान शिव का विधिपूर्वक रुद्राभिषेक किया। मंदिर ट्रस्ट ने उन्हें चादर ओढ़ाकर और अशोक धाम मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। महोत्सव के दौरान अशोक धाम ट्रस्ट के पूर्व दिवंगत सचिव डॉ. श्याम सुंदर सिंह के जीवन पर आधारित एक पुस्तक का भी विमोचन किया गया। यह पुस्तक उनके योगदान और व्यक्तित्व को दर्शाती है। महोत्सव के तहत मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इन आयोजनों में भाग ले रहे हैं। ट्रस्ट के सचिव अमित कुमार ने बताया कि यह शिवलिंग के प्रकटीकरण का स्वर्ण जयंती वर्ष है, जिसे विशेष रूप से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय इस महोत्सव में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक समृद्धि का संगम देखने को मिलेगा। महोत्सव बड़े पैमाने पर आयोजित होता रहेगा अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जब वे कला एवं संस्कृति मंत्री थे, तब उन्होंने सात प्रमुख महोत्सवों में अशोक धाम महोत्सव को शामिल कर इसकी शुरुआत करवाई थी। उन्होंने 50वीं वर्षगांठ को स्वर्णिम और अमृतमय समय बताते हुए लखीसराय, बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पवित्र स्थल से लोगों को सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी और यह महोत्सव भविष्य में और भी बड़े पैमाने पर आयोजित होता रहेगा। लखीसराय के प्रसिद्ध इंद्रदमनेश्वर महादेव अशोक धाम मंदिर में शिवलिंग स्थापना की 50वीं वर्षगांठ पर दो दिवसीय अशोक धाम महोत्सव का आयोजन किया गया। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मिथलेश मिश्र, मंदिर ट्रस्ट के सचिव डॉ. अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भगवान शिव का विधिपूर्वक रुद्राभिषेक किया। मंदिर ट्रस्ट ने उन्हें चादर ओढ़ाकर और अशोक धाम मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। महोत्सव के दौरान अशोक धाम ट्रस्ट के पूर्व दिवंगत सचिव डॉ. श्याम सुंदर सिंह के जीवन पर आधारित एक पुस्तक का भी विमोचन किया गया। यह पुस्तक उनके योगदान और व्यक्तित्व को दर्शाती है। महोत्सव के तहत मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इन आयोजनों में भाग ले रहे हैं। ट्रस्ट के सचिव अमित कुमार ने बताया कि यह शिवलिंग के प्रकटीकरण का स्वर्ण जयंती वर्ष है, जिसे विशेष रूप से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय इस महोत्सव में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक समृद्धि का संगम देखने को मिलेगा। महोत्सव बड़े पैमाने पर आयोजित होता रहेगा अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जब वे कला एवं संस्कृति मंत्री थे, तब उन्होंने सात प्रमुख महोत्सवों में अशोक धाम महोत्सव को शामिल कर इसकी शुरुआत करवाई थी। उन्होंने 50वीं वर्षगांठ को स्वर्णिम और अमृतमय समय बताते हुए लखीसराय, बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पवित्र स्थल से लोगों को सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी और यह महोत्सव भविष्य में और भी बड़े पैमाने पर आयोजित होता रहेगा।


