Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी भी लुढ़की, जानिए कितना सस्ता हुआ जेवर बनवाना

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी भी लुढ़की, जानिए कितना सस्ता हुआ जेवर बनवाना

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आज गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भाव लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 0.23 फीसदी या 348 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,351 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। मुनाफावसूली के चलते सोने में आज गिरावट देखी जा रही है। निवेशक इस समय अमेरिका-ईरान के बीच पीस टॉक का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, आज कच्चे तेल की कीमतों में 1 फीसदी से अधिक की तेजी देखी जा रही है।

चांदी में बड़ी गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज बड़ी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू बाजार में चांदी बड़ी गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखी है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में चांदी का भाव 0.70 फीसदी या 1738 रुपये की गिरावट के साथ 2,48,320 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा है।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में मिला-जुला ट्रेंड देख जा रहा है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.29 फीसदी या 13.80 डॉलर की गिरावट के साथ 4727.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा है। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.06 फीसदी या 2.94 डॉलर की बढ़त के साथ 4,712.44 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा है।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.82 फीसदी या 0.63 डॉलर की गिरावट के साथ 76.31 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा है। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.12 फीसदी या 0.09 डॉलर की गिरावट के साथ 75.63 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा है।

PC: AI

उछल गया क्रूड ऑयल

कच्चे तेल की कीमतों में आज तेजी देखी जा रही है। सोमवार सुबह ब्रेंट क्रूड 1.95 फीसदी या 2.05 डॉलर की तेजी के साथ 107.4 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, क्रूड ऑयल WTI 1.82 फीसदी या 1.70 डॉलर की बढ़त के साथ 96.10 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *