Gold Silver Price Today: सोने में आई गिरावट, चांदी भी हो गई सस्ती, जानिए क्या हैं आज गोल्ड के रेट

Gold Silver Price Today: सोने में आई गिरावट, चांदी भी हो गई सस्ती, जानिए क्या हैं आज गोल्ड के रेट

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आज गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में कीमत लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर सोने का भाव 0.13 फीसदी या 190 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,531 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। यूएस-ईरान युद्ध का कोई स्थायी समाधान निकलकर नहीं आ रहा है। ईरान ने सोमवार रात को भी होर्मुज में एक जहाज पर हमला किया है। मिडिल ईस्ट में तनाव को करीब 2 महीने का समय हो गया है। कोई राहत भरी खबर नहीं आने से निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं। इसी के चलते कीमतों में गिरावट आई है।

चांदी में बड़ी गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी आज गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी है। एमसीएक्स पर चांदी का भाव शुरुआती कारोबार में 0.59 फीसदी या 1469 रुपये की गिरावट के साथ 2,45,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.25 फीसदी या 11.80 डॉलर की गिरावट के साथ 4,681.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा है। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.28 फीसदी या 12.91 डॉलर की गिरावट के साथ 4,669.17 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.65 फीसदी या 0.49 डॉलर की गिरावट के साथ 75.08 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 1.19 फीसदी या 0.90 डॉलर की गिरावट के साथ 74.61 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

PC: AI

कच्चे तेल में बड़ा उछाल

कच्चे तेल की कीमतों में आज तेजी देखी जा रही है। क्रूड ऑयल WTI 1.17 फीसदी या 1.13 डॉलर की बढ़त के साथ 97.50 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, ब्रेंट क्रूड 1.24 फीसदी या 1.34 डॉलर की बढ़त के साथ 109.6 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *