Gold Rate Today on 4th June 2026: मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से टूटा सोना, जयपुर-अहमदाबाद समेत बड़े शहरों में जानिए आज के रेट

Gold Rate Today on 4th June 2026: मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से टूटा सोना, जयपुर-अहमदाबाद समेत बड़े शहरों में जानिए आज के रेट

Gold Silver Price Today: सोने की घरेलू हाजिर कीमतों में आज गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर 24 कैरेट गोल्ड का रेट 110 रुपये की गिरावट के साथ 1,56,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 100 रुपये गिरकर 1,43,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 90 रुपये गिरकर 1,17,230 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है।

क्यों आई गिरावट?

मिडिल ईस्ट में तनाव फिर से बढ़ गया है। इससे यूएस-ईरान पीस डील की संभावनाओं को तगड़ा झटका लगा है। इससे चलते क्रूड ऑयल के दाम अभी भी हाई हैं। इससे महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं, जिससे यूएस फेड के ब्याज दरों को उच्च स्तर पर बरकरार रखने की आशंका है। यही कारण है कि सोना दबाव महूसस कर रहा है और गिरावट देखी जा रही है।

बड़े शहरों में गोल्ड के रेट

Gold Rate

सोने का वैश्विक भाव

उधर सोने की वैश्विक कीमतों में आज तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.55 फीसदी या 24.50 डॉलर की बढ़त के साथ 4,491.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.85 फीसदी या 37.49 डॉलर की बढ़त के साथ 4,472.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में भी आज तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.05 फीसदी या 0.04 डॉलर की बढ़त के साथ 73.73 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 1.39 फीसदी या 1.01 डॉलर की बढ़त के साथ 73.72 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

MCX पर सोने-चांदी के रेट

एमसीएक्स एक्सचेंज पर गोल्ड का घरेलू वायदा भाव सुबह 9 बजकर 58 मिनट पर 0.45 फीसदी या 721 रुपये की बढ़त के साथ 1,59,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 0.34 फीसदी या 891 रुपये की बढ़त के साथ 2,63,849 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *