Gold Rate Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की संभावित सख्ती ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है। यही वजह है कि सोना और चांदी दोनों दबाव में कारोबार कर रहे हैं। रिद्धि सिद्धि बुलियंस के एमडी पृथ्वीराज कोठारी का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी अनिश्चितता ने तेल बाजार को प्रभावित किया है। तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है, जिससे ब्याज दरों को लेकर चिंता बढ़ जाती है। बाजार अब अमेरिका के रोजगार संबंधी आंकड़ों और फेड की अगली चाल पर नजर बनाए हुए है।
सोने की कीमतों में गिरावट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों में नरमी देखने को मिली है। 999 प्योरिटी वाले यानी 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव बुधवार शाम 5 बजे 1250 रुपये सस्ता होकर 1,55,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोने का भाव 1220 रुपये घटकर 1,51,320 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। इसके अलावा, 20 कैरेट सोना 1,37,980 रुपये, 18 कैरेट सोना 1,25,580 रुपये और 14 कैरेट सोना 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है।
क्या कह रहे एक्सपर्ट्स
एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिलहाल सोना एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने को देख रहे हैं, लेकिन बढ़ती ब्याज दरों की आशंका और मजबूत डॉलर इसकी तेजी पर लगाम लगा रहे हैं। आने वाले दिनों में सोने की दिशा काफी हद तक अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों, फेडरल रिजर्व के रुख और मिडिल ईस्ट के हालात पर निर्भर करेगी। जब तक इन मोर्चों पर स्पष्टता नहीं आती, तब तक सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रह सकता है।
चांदी 3300 रुपये टूटी
चांदी में गिरावट और ज्यादा रही। IBJA के अनुसार 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,65,300 रुपये प्रति किलो से घटकर 2,61,575 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। यानी एक ही दिन में चांदी करीब 3,725 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई।
Tanishq में 22 कैरेट सोने का भाव
3 जून 2026 को तनिष्क में 22 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, तिरुवनंतपुरम, कोयंबटूर और बेंगलुरु में 1,43,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 2 जून 2026 को भी इस सोने का भाव 1,43,650 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
Kalyan Jewellers में 22 कैरेट सोने का भाव
3 जून 2026 को कल्याण ज्वेलर्स में 22 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, तिरुवनंतपुरम, कोयंबटूर और बेंगलुरु में 1,43,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 2 जून 2026 को भी यह कीमत 1,43,200 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
| ज्वेलरी ब्रांड | 22 कैरेट सोने का भाव (3 जून 2026) | यूनिट |
|---|---|---|
| Tanishq | ₹1,43,650 | प्रति 10 ग्राम |
| Kalyan Jewellers | ₹1,43,200 | प्रति 10 ग्राम |
| Joyalukkas | ₹1,43,200 | प्रति 10 ग्राम |
| Malabar Gold & Diamonds | ₹1,43,200 | प्रति 10 ग्राम |
Joyalukkas में 22 कैरेट सोने का भाव
3 जून 2026 को जॉयअलुक्कास में 22 कैरेट सोने का रेट 1,43,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यह कीमत दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, तिरुवनंतपुरम, कोयंबटूर और बेंगलुरु में समान रही। 2 जून 2026 को भी इस सोने का भाव 1,43,200 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
Malabar Gold & Diamonds में 22 कैरेट सोने का भाव
3 जून 2026 को मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। यह दर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, तिरुवनंतपुरम, कोयंबटूर और बेंगलुरु में लागू रही। 2 जून 2026 को भी 22 कैरेट सोने का भाव 1,43,200 रुपये 10 प्रति ग्राम था।


