Gold Rate Today on 1st June 2026: डॉलर में मजबूती से गिर गए सोने के भाव, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में चेक करें आज के रेट

Gold Rate Today on 1st June 2026: डॉलर में मजबूती से गिर गए सोने के भाव, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में चेक करें आज के रेट

Gold Silver Price Today: सोने की घरेलू हाजिर कीमतों में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट देखी जा रही है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर 24 कैरेट गोल्ड का रेट 820 रुपये की गिरावट के साथ 1,56,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 750 रुपये गिरकर 1,43,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 610 रुपये गिरकर 1,17,320 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

गोल्ड (कैरेट) आज का भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम) कल का भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम) बदलाव
24 कैरेट 1,56,370 1,57,190 -820
22 कैरेट 1,43,350 1,44,100 -750
18 कैरेट 1,17,320 1,17,930 -610

डॉलर में मजबूती से टूटा सोना

डॉलर में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के चलते सोने में आज गिरावट देखी जा रही है। डॉलर इंडेक्स में 0.20 फीसदी का उछाल आया है। इससे दूसरी करेंसीज में सोना खरीदना महंगा हो गया है, इससे मांग में गिरावट आई है। उधर कच्चे तेल की कीमतों में 2 फीसदी से अधिक का उछाल देखा गया है। सोमवार सुबह क्रूड ऑयल WTI 2.62 फीसदी या 2.30 डॉलर की बढ़त के साथ 89.66 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं, ब्रेंट क्रूड 2.13 फीसदी उछलकर 93.06 डॉलर प्रति बैरल पर जा पहुंचा है। इस समय निवेशकों की नजरें अमेरिका और ईरान के बीच संभावित पीस डील पर टिकी हैं।

बड़े शहरों में सोने के भाव

शहर 24 कैरेट सोना (₹ प्रति 10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (₹ प्रति 10 ग्राम) 18 कैरेट सोना (₹ प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई (Gold Rate in Chennai) ₹1,58,180 ₹1,45,000 ₹1,21,800
मुंबई (Gold Rate in Mumbai) ₹1,56,220 ₹1,43,200 ₹1,17,170
दिल्ली (Gold Rate in Delhi) ₹1,56,370 ₹1,43,350 ₹1,17,320
कोलकाता (Gold Rate in Kolkata) ₹1,56,220 ₹1,43,200 ₹1,17,170
बेंगलुरु (Gold Rate in Bangalore) ₹1,56,220 ₹1,43,200 ₹1,17,170
हैदराबाद (Gold Rate in Hyderabad) ₹1,56,220 ₹1,43,200 ₹1,17,170
केरल (Gold Rate in Kerala) ₹1,56,220 ₹1,43,200 ₹1,17,170
पुणे (Gold Rate in Pune) ₹1,56,220 ₹1,43,200 ₹1,17,170
वडोदरा (Gold Rate in Vadodara) ₹1,56,270 ₹1,43,250 ₹1,17,220
अहमदाबाद (Gold Rate in Ahmedabad) ₹1,56,270 ₹1,43,250 ₹1,17,220
जयपुर (Gold Rate in Jaipur) ₹1,56,370 ₹1,43,350 ₹1,17,320

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 1.07 फीसदी या 49.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,543.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.56 फीसदी या 25.45 डॉलर की गिरावट के साथ 4,514.81 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में आज मिला जुला ट्रेंड देखने को मिला है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 1.13 फीसदी या 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 75.78 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.35 फीसदी या 0.27 डॉलर की बढ़त के साथ 75.56 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

MCX पर सोने-चांदी के रेट

एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का घरेलू वायदा भाव भी गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा है। सोमवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 0.70 फीसदी या 1133 रुपये की गिरावट के साथ 1,59,778 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 0.13 फीसदी या 355 रुपये की गिरावट के साथ 2,66,643 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *