Gold Rate Today on 14th May: MCX पर गिर गया सोना, चांदी वायदा भी टूटी, ट्रंप और जिनपिंग की बातचीत पर है निवेशकों की नजर

Gold Rate Today on 14th May: MCX पर गिर गया सोना, चांदी वायदा भी टूटी, ट्रंप और जिनपिंग की बातचीत पर है निवेशकों की नजर

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी कीमतें लाल निशान पर ट्रेड करती दिखाई दी हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सोने का भाव 0.31 फीसदी या 506 रुपये की गिरावट के साथ 1,61,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली करने से सोने में यह गिरावट देखी जा रही है। सोने पर आयात शुल्क में बढ़ोतरी के बाद बुधवार को कीमतों में 6 फीसदी की भारी तेजी दर्ज हुई थी। बता दें कि सरकार ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क को बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है।

5000 रुपये टूट गई चांदी

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी कीमतें लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में चांदी का भाव 1.69 फीसदी या 5088 रुपये की गिरावट के साथ 2,95,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

ट्रंप और जिनपिंग की बातचीत पर है निवेशकों की नजर

इस समय निवेशकों की नजर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच जारी बातचीत पर है। यह पिछले एक दशक में पहली बार है, जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति चीन गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप, शी जिनपिंग के साथ बीजिंग में कई बैठकें करेंगे। इन बैठकों के ट्रेड डील और आर्थिक समझौतों पर फोकस्ड रहने की उम्मीद है। साथ ही मिडिल ईस्ट संकट पर भी चर्चा हो सकती है। दोनों देशों के बीच बातचीत से भू-राजनीतिक तनाव कम होता है या वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए पॉजिटिव संकेत मिलता है, तो सोने के भाव गिर सकते हैं।

PC: AI

अमेरिका में महंगाई से सोने पर असर

अमेरिका में महंगाई बढ़ रही है। अप्रैल महीने की अमेरिकी खुदरा महंगाई दर 3.8 फीसदी के साथ 3 साल के उच्च स्तर पर रही है। इससे इस बात की आशंका बढ़ रही है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लंबे समय तक यथावत रख सकता है। यही नहीं, अगर महगाई और बढ़ी तो ब्याज दरों को बढ़ाया भी जा सकता है। उच्च ब्याज दरें सोने पर दबाव डालती हैं। निवेशक बिना ब्याज वाले एसेट सोने से निकलकर उच्च ब्याज वाले एसेट्स में निवेश करने लगते हैं।

सोने का वैश्विक भाव

सोन की वैश्विक कीमतों में आज गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.51 फीसदी या 23.80 डॉलर की गिरावट के साथ 4,682.90 डॉलर प्रति औंस पर दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.35 फीसदी या 16.24 डॉलर की गिरावट के साथ 4,672.52 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ था।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी आज गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 2.50 फीसदी या 2.24 डॉलर की गिरावट के साथ 87.13 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। उधर सिल्वर स्पॉट 1.31 फीसदी या 1.14 डॉलर की गिरावट के साथ 86.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *