Gold Price Today on 15th May 2026: मुनाफावसूली हावी रहने से टूट गया सोना, चांदी भी गिरी, जानिए 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Price Today on 15th May 2026: मुनाफावसूली हावी रहने से टूट गया सोना, चांदी भी गिरी, जानिए 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Silver Price Today on 15th May: सोने की कीमतों में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। मुनाफावसूली हावी रहने से घरेलू वायदा और हाजिर दोनों बाजारों में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 2020 रुपये की गिरावट के साथ 1,60,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 2050 रुपये गिरकर 1,46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 1680 रुपये गिरकर 1,20,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में चांदी का भाव 10,000 रुपये गिरकर 2,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।

Gold

सोने का वैश्विक भाव

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में आज भारी गिरावट देखी गई है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 2.32 फीसदी या 108.50 डॉलर की गिरावट के साथ 4,576.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, गोल्ड स्पॉट 1.38 फीसदी या 64.36 डॉलर की गिरावट के साथ 4,587.62 डॉलर प्रति औंस रह गया है।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी आज गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी 7.48 फीसदी या 6.38 डॉलर की गिरावट के साथ 78.95 डॉलर प्रति औंस पर दिखाई दी। वहीं, सिल्वर स्पॉट 5.13 फीसदी या 4.28 डॉलर गिरकर 79.24 डॉलर प्रति औंस रह गया।

gold rate

एमसीएक्स पर सोने-चांदी के वायदा भाव

सोने की घरेलू वायदा कीमतों में भी आज गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार दोपहर 1 बजे एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का भाव 1.55 फीसदी या 2517 रुपये की गिरावट के साथ 1,59,461 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 4.91 फीसदी या 14,280 रुपये की गिरावट के साथ 2,76,822 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

तनिष्क और कल्याण ज्वैलर्स में क्या हैं भाव

तनिष्क आज शुक्रवार को 22 कैरेट सोना 1,47,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेच रहा है। 18 कैरेट सोने का भाव 1,20,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,60,580 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। उधर कल्याण ज्वैलर्स के दिल्ली आउटलेट्स पर आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,45,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *