Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में भी दाम लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 710 रुपये गिरकर 1,56,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। 22 कैरेट सोने का रेट 650 रुपये गिरकर 1,43,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। वहीं, 18 कैरेट सोने का रेट 530 रुपये गिरकर 1,17,320 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है।
सोने में क्यों दिखी गिरावट?
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से क्रूड ऑयल की कीमतों में आई तेजी के चलते सोने में यह गिरावट देखने को मिली है। क्रूड ऑयल में उछाल से महंगाई को लेकर चिंता बढ़ रही है। साथ ही इससे इस बात की उम्मीदें बढ़ रही हैं कि फेडरल रिजर्व लंबे समय तक ब्याज दरों को उच्च स्तर पर रख सकता है। उच्च फेड रेट सोने पर दबाव बनाती है। यही कारण है कि सोना आज गिरा है। रविवार को यूएई में एक न्यूक्लियर पावर फैसेलिटी में टार्गेटेड ड्रोन हमले के बाद आग लग गई थी। इससे क्षेत्र में भूराजनीतिक तनाव तेजी से बढ़ गया है। इससे क्रूड ऑयल की कीमतों में उछला आया।

चांदी की कीमतों में देखी जा रही तेजी
सोने से इतर चांदी की हाजिर कीमत में आज तेजी देखी जा रही है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में चांदी का भाव 10,000 रुपये के उछाल का साथ 2,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
सोने का वैश्विक भाव
सोने की वैश्विक कीमतों में आज मिला-जुला ट्रेंड देखा जा रहा है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.28 फीसदी या 13 रुपये की गिरावट के साथ 4,548.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा है। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.20 फीसदी या 8.98 डॉलर की बढ़त के साथ 4,549 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
चांदी का वैश्विक भाव
चांदी की वैश्विक कीमतों में एक अलग ट्रेंड देखने को मिला है। कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 2.18 फीसदी या 1.69 डॉलर की गिरावट के साथ 75.86 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.67 फीसदी या 0.51 डॉलर की गिरावट के साथ 75.47 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
MCX पर क्या हैं रेट?
एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज सोने-चांदी की कीमतों में उतार-तढ़ाव देखा जा रहा है। सोमवार सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर जून डिलीवरी वाले सोने का भाव 0.06 फीसदी या 103 रुपये की तेजी के साथ 1,58,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 0.09 फीसदी या 243 रुपये की गिरावट के साथ 2,71,643 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।


