बिजुरी। मध्यप्रदेश के बिजुरी नगरपालिका क्षेत्र में मंगलवार की रात को युवक-युवती सडक़ पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंच गए और युवती से छेडख़ानी (Young girl murder) शुरु कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दोनों की बेरहमी से पिटाई शुरु कर दी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक-युवती को डायल 112 की टीम द्वारा अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी बीच रास्ते में युवती की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ युवकों को पकड़ लिया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को जेल भेज दिया है।
मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिला अंतर्गत बिजुरी नगर पालिका क्षेत्र में मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे 20 वर्षीय एक युवती अपने पुरुष मित्र (17 वर्ष) के साथ ग्राम कुरजा के सुनसान सडक़ पर बैठ कर बातचीत कर रही थी। इतने में कुछ लोग वहां पहुंचे। युवती को देखकर उनकी नीयत बिगड़ (Girl murder in front of boyfriend) गई और उन्होंने उसके साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी।
युवक उसके साथ जबरदस्ती कर ही रहे थे कि युवक व युवती ने विरोध जताया। इसके बाद असामाजिक तत्वों ने युवव व युवती की बेरहमी से पिटाई (Girl brutally beaten) शुरु कर दी। मारपीट में दोनों के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आईं। इससे दोनों घायल हो गए। बिजुरी नगर के लोगों का अनुमान है कि लडक़ी-लडक़ा दोनों प्रेमी-प्रेमिका थे।
अस्पताल ले जाते युवती की मौत
गंभीर रूप से घायल युवक द्वारा मदद के लिए डायल 112 को फोन किया गया। इसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले जा रही थी। इसी बीच रास्ते में ही युवती की मौत (Girl murder) हो गई। सूचना पर युवक-युवती के परिजन भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज कराई।
Girl Murder: आरोपी युवक गिरफ्तार
मामले में अनुपपुर के नए एसपी विक्रम मुराद का कहना है कि लडक़ी के साथ मारपीट, छेड़छाड़ और बदसलूकी की गई है। लडक़ी के साथ रहे लडक़े का बयान लिया गया है। लडक़े के बयान के आधार पर पुलिस ने एक्शन लिया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए रात को ही आरोपियों (Murder accused arrested) को धर दबोचा गया है।


