बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को देश का पहला अर्बन नक्सल बताया है। बंगाल में जीत का दावा करते हुए उन्होंने ममता बनर्जी को बोरियां बिस्तर समेट लेने की नसीहत दी। कहा है कि बंगाल से बांग्लादेशी घुसपैठियों को मारपीट कर भगाया जाएगा। आज बेगूसराय में पत्रकारों से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अर्बन नक्सल की भूमिका में हैं। उनको मीठा मीठा गटगट, तीता तीता थू-थू करना आता है। अगर उनके पक्ष में फैसला आ जाए, तो कोर्ट निष्पक्ष है, विपक्ष में आ जाए, तो कोर्ट ने पक्षपात किया। ये देश का पहला अर्बन नक्सल है। ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी है गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी है। अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए वह कुछ-कुछ बोल रही है। वह बोरिया बिस्तर समेट ले। अब बंगाल बांग्लादेश नहीं बनेगा, सारे बांग्लादेशी घुसपैठियों को मार-पीट करके भगाया जाए। क्या बांग्लादेशी घुसपैठी यहां हैं, उनको भगाना जरूरी नहीं है क्या। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत की कार्यवाही का बहिष्कार करते हुए सत्याग्रह का ऐलान किया है। इस पर गिरिराज सिंह ने उसे अर्बन नक्सल बताया। वहीं, बंगाल में अंतिम चरण के मतदान पर ममता बनर्जी की विदाई तय बताया। बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को देश का पहला अर्बन नक्सल बताया है। बंगाल में जीत का दावा करते हुए उन्होंने ममता बनर्जी को बोरियां बिस्तर समेट लेने की नसीहत दी। कहा है कि बंगाल से बांग्लादेशी घुसपैठियों को मारपीट कर भगाया जाएगा। आज बेगूसराय में पत्रकारों से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अर्बन नक्सल की भूमिका में हैं। उनको मीठा मीठा गटगट, तीता तीता थू-थू करना आता है। अगर उनके पक्ष में फैसला आ जाए, तो कोर्ट निष्पक्ष है, विपक्ष में आ जाए, तो कोर्ट ने पक्षपात किया। ये देश का पहला अर्बन नक्सल है। ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी है गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी है। अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए वह कुछ-कुछ बोल रही है। वह बोरिया बिस्तर समेट ले। अब बंगाल बांग्लादेश नहीं बनेगा, सारे बांग्लादेशी घुसपैठियों को मार-पीट करके भगाया जाए। क्या बांग्लादेशी घुसपैठी यहां हैं, उनको भगाना जरूरी नहीं है क्या। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत की कार्यवाही का बहिष्कार करते हुए सत्याग्रह का ऐलान किया है। इस पर गिरिराज सिंह ने उसे अर्बन नक्सल बताया। वहीं, बंगाल में अंतिम चरण के मतदान पर ममता बनर्जी की विदाई तय बताया।


