बांका में CSC और सुविधा केंद्रों पर बनवाएं फार्मर ID:किसानों को सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ, स्पेशल अभियान 30 जून तक

बांका में CSC और सुविधा केंद्रों पर बनवाएं फार्मर ID:किसानों को सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ, स्पेशल अभियान 30 जून तक

बांका जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर जिले में “फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान” शुरू किया गया है। यह अभियान 12 मई 2026 से 30 जून 2026 तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों की डिजिटल पहचान सुनिश्चित करना और उन्हें Farmer ID बनाने तथा अपनी जमीन की जानकारी डिजिटल रूप से दर्ज कराने की सुविधा प्रदान करना है। जिसको लेकर समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी द्वारा बैठक की गई। किसान निःशुल्क पंजीकरण कराएं इस अभियान के तहत किसान अपने पंचायत के राजस्व कर्मचारी, कृषि समन्वयक या किसान सलाहकार से संपर्क कर निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, वे अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) और सुविधा केंद्रों पर जाकर भी Farmer ID बनवा सकते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी CSC और सुविधा केंद्रों पर यह सुविधा पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध होगी। खुद भी बना सकते हैं Farmer ID किसान स्वयं भी बिहार फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन Farmer ID बना सकते हैं और अपने सभी प्लॉट को इससे जोड़ सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और किसान के नाम से जमाबंदी होना आवश्यक है। प्रशासन के अनुसार, Farmer ID बनने के बाद किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। इनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, फसल सहायता अनुदान और फसल नुकसान पर मिलने वाली क्षतिपूर्ति जैसी योजनाएं शामिल हैं। इससे किसानों की डिजिटल पहचान भी सुनिश्चित होगी। बांका जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर जिले में “फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान” शुरू किया गया है। यह अभियान 12 मई 2026 से 30 जून 2026 तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों की डिजिटल पहचान सुनिश्चित करना और उन्हें Farmer ID बनाने तथा अपनी जमीन की जानकारी डिजिटल रूप से दर्ज कराने की सुविधा प्रदान करना है। जिसको लेकर समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी द्वारा बैठक की गई। किसान निःशुल्क पंजीकरण कराएं इस अभियान के तहत किसान अपने पंचायत के राजस्व कर्मचारी, कृषि समन्वयक या किसान सलाहकार से संपर्क कर निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, वे अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) और सुविधा केंद्रों पर जाकर भी Farmer ID बनवा सकते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी CSC और सुविधा केंद्रों पर यह सुविधा पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध होगी। खुद भी बना सकते हैं Farmer ID किसान स्वयं भी बिहार फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन Farmer ID बना सकते हैं और अपने सभी प्लॉट को इससे जोड़ सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और किसान के नाम से जमाबंदी होना आवश्यक है। प्रशासन के अनुसार, Farmer ID बनने के बाद किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। इनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, फसल सहायता अनुदान और फसल नुकसान पर मिलने वाली क्षतिपूर्ति जैसी योजनाएं शामिल हैं। इससे किसानों की डिजिटल पहचान भी सुनिश्चित होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *