अक्षय तृतीया का पर्व नजदीक आ चुका है। हर साल महिलाएं इस दिन पर ट्रेडिशनल कपड़े वियर करती हैं और श्रृंगार भी करती है। अगर आप भी अक्षय तृतीया पर कुछ अलग लुक पाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। इस लेख में हम आपको लेटेस्ट डिजाइंस के सूट बताएंगे, जिन्हें आप अक्षय तृतीया पर पहन सकते हैं।
फ्लोरल प्रिंटेड राउंड नेक अनारकली सूट
इस बार अक्षय तृतीया पर अपने लुक को बेहतरीन बनाने के लिए आप फ्लोरल प्रिंटेड राउंड नेक अनारकाली सूट को पहन सकते हैं। यह सूट आपके अक्षय तृतीया लुक में चार चांद लगा देगा। इसके साथ ही आप खूबसूरत नजर आएंगी। गर्मियों के मौसम के लिए यह सूट काफी कंफर्ट लुक देता है।
सफेद कॉटन ब्लेंड कुर्ता सेट
अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर आप सफेद कॉटन ब्लेंड का कुर्ता सेट पहनकर किसी भी मंदिर या धार्मिक स्थल पर जा सकती हैं। आजकल इस तरह के सूट काफी चलन में हैं और महिलाओं के बीच खासे पसंद किए जा रहे हैं। अगर आप भी इस दिन खास दिखना चाहती हैं, तो इस स्टाइल को अपनाकर अपनी खूबसूरती को निखार सकती हैं। साथ ही, मैचिंग एक्सेसरीज़ के साथ अपने लुक को और भी आकर्षक और पूरा बना सकती हैं।
वी नेक ब्राउन डॉट कुर्ता सेट
त्योहारों के मौके पर महिलाओं का स्टाइलिश सूट पहनना तो जैसे परंपरा सा बन गया है। यदि आप भी इस बार अक्षय तृतीया पर सूट पहनने का सोच रही हैं, तो अपने लुक को खास बनाने के लिए वी-नेक डिजाइन वाला ब्राउन डॉट कुर्ता सेट ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के आउटफिट्स इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं और गर्मियों के मौसम में पहनने के लिए भी बेहद आरामदायक और उपयुक्त रहते हैं।
फ्लोरल प्रिंटेड नॉच नेक अनारकली सूट
अगर आप अक्षय तृतीया पर कुछ हटकर पहनना चाहती हैं, तो आप यह फ्लोरल प्रिंटेड नॉच नेक अनारकली सूट को खरीद सकती हैं। इस तरह के सूट आप ऑनलाइन या फिर अपने नजदीकी मार्केट से भी खरीद सकते हैं। इस सूट के साथ मिनिमल मेकअप करना काफी जरुरी है।
रेयॉन विस्कोस एम्ब्रॉयडरी अनारकली कुर्ता पैंट सेट
अगर आप अक्षय तृतीया के खास मौके पर पहनने के लिए एक सुंदर सूट ढूंढ रही हैं, तो रेयॉन विस्कोस फैब्रिक में बना एम्ब्रॉयडरी वाला अनारकली कुर्ता-पैंट सेट आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस तरह के आकर्षक सूट आपको अपने आसपास के बाजार में आसानी से मिल जाएंगे, साथ ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी इनके कई खूबसूरत डिजाइन उपलब्ध हैं। इसके साथ आप हल्की ज्वेलरी और सटल मेकअप करके अपने लुक को और भी निखार सकती हैं।


