गया ने रचा इतिहास, अंडर-16 क्रिकेट में बना बिहार चैंपियन:भोजपुर को पांच विकेट से हराया, अमित कुमार ने शानदार गेंदबाजी की, चार विकेट झटके

गया ने रचा इतिहास, अंडर-16 क्रिकेट में बना बिहार चैंपियन:भोजपुर को पांच विकेट से हराया, अमित कुमार ने शानदार गेंदबाजी की, चार विकेट झटके

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित श्यामल प्रसाद सिन्हा अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में गया जिला क्रिकेट संघ की टीम ने इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में गया ने भोजपुर को पांच विकेट से हराकर बिहार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। सीतामढ़ी के टर्फ विकेट मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में गया के खिलाड़ियों ने गेंद व बल्ले दोनों से दमदार प्रदर्शन किया। जीत के बाद पूरे जिले में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों की तारीफ हो रही है। भोजपुर ने पहले बल्लेबाजी का लिया था फैसला फाइनल मुकाबले में भोजपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन गया के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बना दिया। तेज और अनुशासित गेंदबाजी के सामने भोजपुर की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई। पूरी टीम 38.3 ओवर में सिर्फ 143 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अमित कुमार ने सबसे शानदार गेंदबाजी की गया की ओर से अमित कुमार ने सबसे शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार विकेट लेकर भोजपुर की कमर तोड़ दी। वहीं विकास कुमार ने भी तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम की जीत की मजबूत नींव रखी। गया के गेंदबाजों ने पूरे मैच में आक्रामक खेल दिखाया और विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। 144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गया की टीम ने भी आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की। शुरुआती झटकों के बावजूद बल्लेबाजों ने संयम नहीं खोया। सुमन कुमार ने सबसे ज्यादा 47 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने टीम को संभालते हुए जीत की राह आसान की। वहीं नितीश रॉय ने 33 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। मुकाबले का सबसे यादगार पल तब आया जब राहुल कुमार ने शानदार छक्का लगाकर गया को जीत दिला दी। जैसे ही गेंद सीमा रेखा के पार गई, मैदान में जश्न शुरू हो गया। खिलाड़ी खुशी से उछल पड़े। टीम के कोच और सपोर्ट स्टाफ ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। इस ऐतिहासिक जीत के पीछे टीम के मुख्य कोच डीपी पांडेय की मेहनत को भी बड़ी वजह माना जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया। टीम मैनेजर एमडी दानिश ने भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने और टीम को एकजुट रखने में अहम भूमिका निभाई। खिलाड़ियों में बिहार टीम तक पहुंचने की क्षमता गया जिला क्रिकेट संघ के चेयरमैन देवेश आनंद ने टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं अध्यक्ष पुलस्कर सिंह ने कहा कि गया के कई खिलाड़ियों में बिहार टीम तक पहुंचने की क्षमता है। इसके अलावा प्रियंकर कुमार, संजय कुमार सिंह, मंगल कुमार, निक्कू कुमार, जावेद, अख्तर खान और अबुजर पठान समेत कई लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इस जीत ने गया जिले का नाम पूरे बिहार में रोशन कर दिया है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित श्यामल प्रसाद सिन्हा अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में गया जिला क्रिकेट संघ की टीम ने इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में गया ने भोजपुर को पांच विकेट से हराकर बिहार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। सीतामढ़ी के टर्फ विकेट मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में गया के खिलाड़ियों ने गेंद व बल्ले दोनों से दमदार प्रदर्शन किया। जीत के बाद पूरे जिले में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों की तारीफ हो रही है। भोजपुर ने पहले बल्लेबाजी का लिया था फैसला फाइनल मुकाबले में भोजपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन गया के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बना दिया। तेज और अनुशासित गेंदबाजी के सामने भोजपुर की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई। पूरी टीम 38.3 ओवर में सिर्फ 143 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अमित कुमार ने सबसे शानदार गेंदबाजी की गया की ओर से अमित कुमार ने सबसे शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार विकेट लेकर भोजपुर की कमर तोड़ दी। वहीं विकास कुमार ने भी तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम की जीत की मजबूत नींव रखी। गया के गेंदबाजों ने पूरे मैच में आक्रामक खेल दिखाया और विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। 144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गया की टीम ने भी आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की। शुरुआती झटकों के बावजूद बल्लेबाजों ने संयम नहीं खोया। सुमन कुमार ने सबसे ज्यादा 47 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने टीम को संभालते हुए जीत की राह आसान की। वहीं नितीश रॉय ने 33 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। मुकाबले का सबसे यादगार पल तब आया जब राहुल कुमार ने शानदार छक्का लगाकर गया को जीत दिला दी। जैसे ही गेंद सीमा रेखा के पार गई, मैदान में जश्न शुरू हो गया। खिलाड़ी खुशी से उछल पड़े। टीम के कोच और सपोर्ट स्टाफ ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। इस ऐतिहासिक जीत के पीछे टीम के मुख्य कोच डीपी पांडेय की मेहनत को भी बड़ी वजह माना जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया। टीम मैनेजर एमडी दानिश ने भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने और टीम को एकजुट रखने में अहम भूमिका निभाई। खिलाड़ियों में बिहार टीम तक पहुंचने की क्षमता गया जिला क्रिकेट संघ के चेयरमैन देवेश आनंद ने टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं अध्यक्ष पुलस्कर सिंह ने कहा कि गया के कई खिलाड़ियों में बिहार टीम तक पहुंचने की क्षमता है। इसके अलावा प्रियंकर कुमार, संजय कुमार सिंह, मंगल कुमार, निक्कू कुमार, जावेद, अख्तर खान और अबुजर पठान समेत कई लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इस जीत ने गया जिले का नाम पूरे बिहार में रोशन कर दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *