सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को मादक पदार्थों और शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20.200 किलोग्राम गांजा और तीन बोतल नेपाली शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जब्त गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी जा रही है। भपटियाही थाना के SHO ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुरली गांव वार्ड संख्या 04 के रास्ते एक ऑटो से भारी मात्रा में गांजा की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध टेम्पू को रोककर तलाशी ली गई। 20.200 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया तलाशी के दौरान टेम्पू से 20.200 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। मामले में मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 निवासी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ भपटियाही थाना कांड संख्या 127/26 दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी कुंदन कुमार को मौके से गिरफ्तार किया इसी क्रम में पुलिस ने दूसरी कार्रवाई सदानंदपुर वार्ड संख्या 4 में की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कुंदन कुमार के घर छापेमारी की, जहां से तीन बोतल नेपाली शराब बरामद हुई। आरोपी कुंदन कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ भपटियाही थाना कांड संख्या 128/26 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश दुबे ने गुरुवार की शाम में बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा और शराब की खेप कहां से लाई गई थी तथा इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले की जांच जारी है। सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को मादक पदार्थों और शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20.200 किलोग्राम गांजा और तीन बोतल नेपाली शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जब्त गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी जा रही है। भपटियाही थाना के SHO ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुरली गांव वार्ड संख्या 04 के रास्ते एक ऑटो से भारी मात्रा में गांजा की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध टेम्पू को रोककर तलाशी ली गई। 20.200 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया तलाशी के दौरान टेम्पू से 20.200 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। मामले में मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 निवासी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ भपटियाही थाना कांड संख्या 127/26 दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी कुंदन कुमार को मौके से गिरफ्तार किया इसी क्रम में पुलिस ने दूसरी कार्रवाई सदानंदपुर वार्ड संख्या 4 में की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कुंदन कुमार के घर छापेमारी की, जहां से तीन बोतल नेपाली शराब बरामद हुई। आरोपी कुंदन कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ भपटियाही थाना कांड संख्या 128/26 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश दुबे ने गुरुवार की शाम में बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा और शराब की खेप कहां से लाई गई थी तथा इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले की जांच जारी है।


