बेगूसराय पुलिस ने नकली सिगरेट बनाने के आरोपी को छोड़ने के एवज में तीन लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में टाइगर मोबाइल के एक जवान को गिरफ्तार किया है। दूसरा जवान छुट्टी लेकर फरार हो गया है। जिसके घर से पुलिस ने तीन लाख रुपया बरामद कर लिया है। मामला नगर थाना से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार, नगर थाना की पुलिस को 12 मई को गुप्त सूचना मिली थी कि महमदपुर मोहल्ले में भारी पैमाने पर डुप्लीकेट सिगरेट बनाया जा रहा है। जानकारी के बाद भारी मात्रा में नकली सिगरेट और तंबाकू की खेप पकड़ी गई थी। इस दौरान एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया था। पहले नकली सिगरेट और तंबाकू की खेप की तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, नकली सिगरेट और तंबाकू बनाने की सूचना मिलने के बाद पहले टाइगर मोबाइल के दो जवान अमन कुमार और अंकेश कुमार को मौके पर भेजा गया। आरोप है कि दोनों जवानों ने भारी मात्रा में नकली सिगरेट और नकली तुलसी जर्दा देखने के बाद कारोबारी शिव शक्ति कुमार से तीन लाख रुपए में मामले की डील कर ली। लेकिन पीछे से नगर थाना की टीम पहुंच गई और किराए के मकान से शिव शक्ति कुमार को गिरफ्तार किया गया। मौके पर से 6400 पैकेट अलग-अलग डुप्लीकेट सिगरेट, 3600 सिगरेट का खाली पैकेट, 500 पैकेट से अधिक तुलसी का डुप्लीकेट जर्दा, प्रिंटिंग मशीन आदि बरामद किया गया। सभी को थाना लाया गया। आरोपी ने कहा- मुझे जेल मत भेजो, 3 लाख रुपए किसलिए दिए बुधवार को आरोपी शिव शक्ति कुमार से पूछताछ करने के बाद जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान उसने स्पष्ट रूप से कहा कि मुझे जेल क्यों भेजा जा रहा है, जेल नहीं भेजने के लिए टाइगर मोबाइल के जवान अमन कुमार और अंकेश कुमार ने तीन लाख रुपए लिए थे। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस पदाधिकारी चौंक गए और तुरंत इसकी सूचना सीनियर अधिकारी को दी गई। इधर, मामला पुलिस अधिकारी के संज्ञान में आने की जानकारी मिलते ही सहरसा जिला का रहने वाला अंकेश कुमार छुट्टी लेकर अपने घर चला गया। वहीं, पुलिस ने अमन कुमार को हिरासत में ले लिया। इसके बाद कड़ाई से किए गए पूछताछ में अमन ने बताया कि दोनों ने मिलकर पैसे लिए थे। उसने बताया कि पूरा पैसा अंकेश के पास है। अंकेश के घर पहुंची पुलिस, लेकिन जवान फरार मिला ये जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम अंकेश के घर पर सहरसा पहुंची, लेकिन वह घर से फरार था। तलाशी में उसके घर से तीन लाख रुपया बरामद किया गया है। फिलहाल टाइगर मोबाइल के जवान अमन को गिरफ्तार कर लिया गया है। देर शाम कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि अंकेश के गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वह 2 दिन की छुट्टी लेकर गया हुआ है, लेकिन अपने घर पर नहीं है। उसकी तलाश पुलिस की टीम कर रही है। एसपी मनीष ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। आरोपी जवान ने पूरे परिवार को केस में फंसाने की धमकी दी थी एसपी मनीष ने बताया कि 12 मई को नकली सिगरेट वनाने कि फैक्ट्री की सूचना पर नगर थाना के टाइगर मोबाइल के 2 जवानों की ओर से आरोपी शिवशक्ति कुमार की दुकान में छापामारी कर नकली सिगरेट बरामद किया गया था। जिस संबंध में नगर थाना कांड संख्या-217/26 दर्ज किया गया है। छापामारी के दौरान ही दोनों जवानों की ओर से व्यवसायी शिवशक्ति कुमार को इस केस में पूरे परिवार को फंसा देने की धमकी देकर, डराकर 3 लाख रुपए ले लिया गया। आज शिवशक्ति कुमार के पुत्र पीयुष राज तीन लाख रुपए टाइगर मोबाइल के सिपाही की ओर से लेने के आरोप में आवेदन दिया गया। नगर थाना की ओर से प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही सदर-वन डीएसपी नगर थाना पहुंचे। इस संबंध में आवश्यक छानवीन करते हुए घटना में शामिल नगर थाना के टाईगर मोबाईल के सिपाही-832 वैशाली जिला के महनार थाना क्षेत्र स्थित सिंमरा गांव के रहने वाले अरुण दास के पुत्र अमन कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सिपाही से पूछताछ के बाद दूसरे टाईगर मोबाईल के सिपाही-316 अंकेश कुमार के घर सहरसा जिला के सौर बाजार से तीन लाख रूपया बरामद किया गया। सिपाही अंकेश कुमार फरार है। बेगूसराय पुलिस ने नकली सिगरेट बनाने के आरोपी को छोड़ने के एवज में तीन लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में टाइगर मोबाइल के एक जवान को गिरफ्तार किया है। दूसरा जवान छुट्टी लेकर फरार हो गया है। जिसके घर से पुलिस ने तीन लाख रुपया बरामद कर लिया है। मामला नगर थाना से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार, नगर थाना की पुलिस को 12 मई को गुप्त सूचना मिली थी कि महमदपुर मोहल्ले में भारी पैमाने पर डुप्लीकेट सिगरेट बनाया जा रहा है। जानकारी के बाद भारी मात्रा में नकली सिगरेट और तंबाकू की खेप पकड़ी गई थी। इस दौरान एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया था। पहले नकली सिगरेट और तंबाकू की खेप की तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, नकली सिगरेट और तंबाकू बनाने की सूचना मिलने के बाद पहले टाइगर मोबाइल के दो जवान अमन कुमार और अंकेश कुमार को मौके पर भेजा गया। आरोप है कि दोनों जवानों ने भारी मात्रा में नकली सिगरेट और नकली तुलसी जर्दा देखने के बाद कारोबारी शिव शक्ति कुमार से तीन लाख रुपए में मामले की डील कर ली। लेकिन पीछे से नगर थाना की टीम पहुंच गई और किराए के मकान से शिव शक्ति कुमार को गिरफ्तार किया गया। मौके पर से 6400 पैकेट अलग-अलग डुप्लीकेट सिगरेट, 3600 सिगरेट का खाली पैकेट, 500 पैकेट से अधिक तुलसी का डुप्लीकेट जर्दा, प्रिंटिंग मशीन आदि बरामद किया गया। सभी को थाना लाया गया। आरोपी ने कहा- मुझे जेल मत भेजो, 3 लाख रुपए किसलिए दिए बुधवार को आरोपी शिव शक्ति कुमार से पूछताछ करने के बाद जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान उसने स्पष्ट रूप से कहा कि मुझे जेल क्यों भेजा जा रहा है, जेल नहीं भेजने के लिए टाइगर मोबाइल के जवान अमन कुमार और अंकेश कुमार ने तीन लाख रुपए लिए थे। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस पदाधिकारी चौंक गए और तुरंत इसकी सूचना सीनियर अधिकारी को दी गई। इधर, मामला पुलिस अधिकारी के संज्ञान में आने की जानकारी मिलते ही सहरसा जिला का रहने वाला अंकेश कुमार छुट्टी लेकर अपने घर चला गया। वहीं, पुलिस ने अमन कुमार को हिरासत में ले लिया। इसके बाद कड़ाई से किए गए पूछताछ में अमन ने बताया कि दोनों ने मिलकर पैसे लिए थे। उसने बताया कि पूरा पैसा अंकेश के पास है। अंकेश के घर पहुंची पुलिस, लेकिन जवान फरार मिला ये जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम अंकेश के घर पर सहरसा पहुंची, लेकिन वह घर से फरार था। तलाशी में उसके घर से तीन लाख रुपया बरामद किया गया है। फिलहाल टाइगर मोबाइल के जवान अमन को गिरफ्तार कर लिया गया है। देर शाम कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि अंकेश के गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वह 2 दिन की छुट्टी लेकर गया हुआ है, लेकिन अपने घर पर नहीं है। उसकी तलाश पुलिस की टीम कर रही है। एसपी मनीष ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। आरोपी जवान ने पूरे परिवार को केस में फंसाने की धमकी दी थी एसपी मनीष ने बताया कि 12 मई को नकली सिगरेट वनाने कि फैक्ट्री की सूचना पर नगर थाना के टाइगर मोबाइल के 2 जवानों की ओर से आरोपी शिवशक्ति कुमार की दुकान में छापामारी कर नकली सिगरेट बरामद किया गया था। जिस संबंध में नगर थाना कांड संख्या-217/26 दर्ज किया गया है। छापामारी के दौरान ही दोनों जवानों की ओर से व्यवसायी शिवशक्ति कुमार को इस केस में पूरे परिवार को फंसा देने की धमकी देकर, डराकर 3 लाख रुपए ले लिया गया। आज शिवशक्ति कुमार के पुत्र पीयुष राज तीन लाख रुपए टाइगर मोबाइल के सिपाही की ओर से लेने के आरोप में आवेदन दिया गया। नगर थाना की ओर से प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही सदर-वन डीएसपी नगर थाना पहुंचे। इस संबंध में आवश्यक छानवीन करते हुए घटना में शामिल नगर थाना के टाईगर मोबाईल के सिपाही-832 वैशाली जिला के महनार थाना क्षेत्र स्थित सिंमरा गांव के रहने वाले अरुण दास के पुत्र अमन कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सिपाही से पूछताछ के बाद दूसरे टाईगर मोबाईल के सिपाही-316 अंकेश कुमार के घर सहरसा जिला के सौर बाजार से तीन लाख रूपया बरामद किया गया। सिपाही अंकेश कुमार फरार है।


