दोस्त ने नाबालिग की लाश को कूड़ेदान में फेंका था:भागलपुर में नाबालिक मौत मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने, ऑटो से दबाने के कारण हुई थी मौत

दोस्त ने नाबालिग की लाश को कूड़ेदान में फेंका था:भागलपुर में नाबालिक मौत मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने, ऑटो से दबाने के कारण हुई थी मौत

भागलपुर के ललमटिया थाना क्षेत्र के कबीरपुर स्थित जैन मंदिर के पास ठेले पर मिले 12 साल के मोहम्मद शमीर की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआत में परिजनों और स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए जमकर हंगामा किया था। वहीं अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला सड़क हादसे का निकला है। मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें ऑटो पलटने के बाद समीर की मौत की बात सामने आई है। समीर की डेडबॉडी को उसके दोस्त ने ही ऑटो में भरकर कूड़ेदान में डाल दिया था। अब इस मामले में पुलिस ने यातायात थाना में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज देखिए ऐसे हुआ था हादसा 20 अप्रैल को कूड़ा उठाने वाले ठेले पर मिली थी लाश दरअसल, सोमवार को कबीरपुर निवासी मो. इजहार का 12 वर्षीय पुत्र शमीर का शव मुख्य सड़क किनारे कूड़ा उठाने वाले ठेले पर संदिग्ध अवस्था में मिला था। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई थी। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया था। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात करना पड़ा था। घटना की गंभीरता को देखते हुए ललमटिया थाना पुलिस ने जांच तेज कर दी थी। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया था। इसी क्रम में पुलिस को एक अहम फुटेज हाथ लगा, जिसमें पूरी घटना कैद हुई थी। फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा गया कि शमीर एक ऑटो पलटने के बाद चपेट में आ गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सीसीटीवी से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाथनगर थाना क्षेत्र के मदनीनगर गली नंबर-5 में छापेमारी की। यहां से दुर्घटना में शामिल ऑटो को जब्त कर लिया गया। साथ ही ऑटो को छिपाकर रखने वाले नाबालिग चालक को हिरासत में लिया गया। ऑटो को मृतक समीर का दोस्त ही चला रहा था पुलिस जांच में ये भी सामने आया कि ऑटो चला रहा नाबालिग मृतक शमीर का ही दोस्त था। पुलिसिया पूछताछ में मृतक के दोस्त हादसे के बाद आरोपी नाबालिग घबरा गया और ऑटो को छिपाने की कोशिश की। इसी दौरान शव को ठेले पर रखे जाने की आशंका जताई जा रही है, ताकि घटना को छिपाया जा सके। हालांकि, पुलिस इस पहलू की भी गहन जांच कर रही है कि शव को ठेले पर किसने और कैसे रखा? ललमटिया थाना पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिए गए नाबालिग को यातायात थाना के हवाले कर दिया है। यातायात थानाप्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता मो. इजहार के लिखित आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। भागलपुर के ललमटिया थाना क्षेत्र के कबीरपुर स्थित जैन मंदिर के पास ठेले पर मिले 12 साल के मोहम्मद शमीर की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआत में परिजनों और स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए जमकर हंगामा किया था। वहीं अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला सड़क हादसे का निकला है। मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें ऑटो पलटने के बाद समीर की मौत की बात सामने आई है। समीर की डेडबॉडी को उसके दोस्त ने ही ऑटो में भरकर कूड़ेदान में डाल दिया था। अब इस मामले में पुलिस ने यातायात थाना में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज देखिए ऐसे हुआ था हादसा 20 अप्रैल को कूड़ा उठाने वाले ठेले पर मिली थी लाश दरअसल, सोमवार को कबीरपुर निवासी मो. इजहार का 12 वर्षीय पुत्र शमीर का शव मुख्य सड़क किनारे कूड़ा उठाने वाले ठेले पर संदिग्ध अवस्था में मिला था। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई थी। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया था। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात करना पड़ा था। घटना की गंभीरता को देखते हुए ललमटिया थाना पुलिस ने जांच तेज कर दी थी। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया था। इसी क्रम में पुलिस को एक अहम फुटेज हाथ लगा, जिसमें पूरी घटना कैद हुई थी। फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा गया कि शमीर एक ऑटो पलटने के बाद चपेट में आ गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सीसीटीवी से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाथनगर थाना क्षेत्र के मदनीनगर गली नंबर-5 में छापेमारी की। यहां से दुर्घटना में शामिल ऑटो को जब्त कर लिया गया। साथ ही ऑटो को छिपाकर रखने वाले नाबालिग चालक को हिरासत में लिया गया। ऑटो को मृतक समीर का दोस्त ही चला रहा था पुलिस जांच में ये भी सामने आया कि ऑटो चला रहा नाबालिग मृतक शमीर का ही दोस्त था। पुलिसिया पूछताछ में मृतक के दोस्त हादसे के बाद आरोपी नाबालिग घबरा गया और ऑटो को छिपाने की कोशिश की। इसी दौरान शव को ठेले पर रखे जाने की आशंका जताई जा रही है, ताकि घटना को छिपाया जा सके। हालांकि, पुलिस इस पहलू की भी गहन जांच कर रही है कि शव को ठेले पर किसने और कैसे रखा? ललमटिया थाना पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिए गए नाबालिग को यातायात थाना के हवाले कर दिया है। यातायात थानाप्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता मो. इजहार के लिखित आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *