संभल में कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज:विवादित स्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरियर लगाए, CCTV से निगरानी

संभल में कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज:विवादित स्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरियर लगाए, CCTV से निगरानी

संभल में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान देश और शहर में अमन-शांति के लिए दुआएं मांगी गईं। 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के बाद से विवादित धार्मिक स्थल की ओर जाने वाले सभी तीन रास्तों को बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया था। नमाजियों के अलावा किसी को भी इन रास्तों से आने की अनुमति नहीं थी। जुमे की नमाज संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित शाही जामा मस्जिद में अदा की गई। दोपहर 1:40 बजे मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद पहुंचे और नमाज अदा की। करीब 2:20 बजे तक सभी नमाजी अपने-अपने घरों को लौट गए। सत्यव्रत पुलिस चौकी पर बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम से जामा मस्जिद क्षेत्र सहित पूरे शहर की निगरानी की गई। थाना पुलिस और RRF-PAC ने भी फुट पेट्रोलिंग की। मस्जिद में सईद अख्तर, मोहम्मद फैसल, जियाउल हक, रेहान, अजीम, मोहम्मद शाह हुसैन, मोहम्मद अकरम, कमर, कमाल, शमीम, इसरार हुसैन, आदिल, शकील, अकील, नंन्हे, गुलाम आजाद, तैयब हसन, मोहम्मद तालिब इब्राहिम, पप्पू और फिरोज सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। नवाब साद आदिल ने बताया कि मस्जिद में 300 से 400 लोगों ने नमाज अदा की। उन्होंने कहा कि संभल में माहौल बहुत अच्छा है और शांति बरकरार है। उन्होंने देश-दुनिया में अमन-शांति की दुआ की। अल्ली पहलवान ने भी कहा कि जुमे की नमाज बहुत अच्छे माहौल में अदा हुई, जिसमें 400 से अधिक लोग मौजूद थे। उन्होंने पुलिस-प्रशासन के सहयोग की सराहना की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *