पूर्व सांसद ने 4 लोगों की बचाई जान:जहानाबाद में घायलों को पहुंचाया अस्पताल, ऑटो-ट्रक की टकेकर में हुए थे जख्मी

पूर्व सांसद ने 4 लोगों की बचाई जान:जहानाबाद में घायलों को पहुंचाया अस्पताल, ऑटो-ट्रक की टकेकर में हुए थे जख्मी

जहानाबाद में पूर्व सांसद अरुण कुमार ने सड़क दुर्घटना में घायल हुए चार लोगों की जान बचाई। उन्होंने घायलों को अपनी गाड़ी से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना नदियवा गांव के पास हुई। बताया गया कि सभी घायल एक ऑटो में सवार होकर शादी समारोह में जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया और एक खड़े ट्रक से जा टकराया, जिससे दो महिलाओं और दो पुरुषों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार्यक्रम से लौट रहे थे सासंद पूर्व सांसद अरुण कुमार बंधुगंज से एक कार्यक्रम में शामिल होकर जहानाबाद लौट रहे थे। नदियवा गांव के पास उन्होंने सड़क पर भीड़ देखी और घायलों को पड़ा पाया। आसपास के लोग मदद करने के बजाय खड़े थे। पूर्व सांसद ने तत्काल सभी घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाया और सदर अस्पताल ले गए। अरुण कुमार ने लोगों से अपील की कि ऐसी घटनाओं में घायलों की मदद के लिए आगे आएं, क्योंकि कई लोग फोटो और वीडियो बनाने में व्यस्त रहते हैं। उन्होंने कहा कि किसी की जान बचाना सबसे बड़ा धर्म है। पूर्व सांसद के इस कार्य की पूरे शहर में सराहना हो रही है। जहानाबाद में पूर्व सांसद अरुण कुमार ने सड़क दुर्घटना में घायल हुए चार लोगों की जान बचाई। उन्होंने घायलों को अपनी गाड़ी से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना नदियवा गांव के पास हुई। बताया गया कि सभी घायल एक ऑटो में सवार होकर शादी समारोह में जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया और एक खड़े ट्रक से जा टकराया, जिससे दो महिलाओं और दो पुरुषों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार्यक्रम से लौट रहे थे सासंद पूर्व सांसद अरुण कुमार बंधुगंज से एक कार्यक्रम में शामिल होकर जहानाबाद लौट रहे थे। नदियवा गांव के पास उन्होंने सड़क पर भीड़ देखी और घायलों को पड़ा पाया। आसपास के लोग मदद करने के बजाय खड़े थे। पूर्व सांसद ने तत्काल सभी घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाया और सदर अस्पताल ले गए। अरुण कुमार ने लोगों से अपील की कि ऐसी घटनाओं में घायलों की मदद के लिए आगे आएं, क्योंकि कई लोग फोटो और वीडियो बनाने में व्यस्त रहते हैं। उन्होंने कहा कि किसी की जान बचाना सबसे बड़ा धर्म है। पूर्व सांसद के इस कार्य की पूरे शहर में सराहना हो रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *