पंचायत चुनाव के लिए पिछड़ा अयोग का गठन:वेटनरी डॉक्टर का भत्ता 8 हजार बढ़ा, योगी कैबिनेट में लखनऊ मेट्रो विस्तार समेत 12 फैसले

पंचायत चुनाव के लिए पिछड़ा अयोग का गठन:वेटनरी डॉक्टर का भत्ता 8 हजार बढ़ा, योगी कैबिनेट में लखनऊ मेट्रो विस्तार समेत 12 फैसले

सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट विस्तार के बाद पहली बार सोमवार को कैबिनेट बैठक हुई। इसमें लखनऊ मेट्रो विस्तार समेत 12 प्रस्तावों पर मुहर लगी। पंचायत चुनाव कराने के लिए ओबीसी आयोग के गठन को मंजूरी मिल गई। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आयोग बनाने का आदेश दिया था। आयोग की रिपोर्ट के बाद ही प्रदेश में पंचायत होंगे। इसके अलावा, पशु चिकित्सा (वेटनरी) में पढ़ने वाले छात्रों को इंटर्नशिप भत्ता 8 हजार से बढ़ाकर 12 हजार किया। पहले 4 हजार हर महीने मिलते थे। प्रदेश के कॉलेजों में BVSc AH (बैचलर ऑफ वेटनरी साइंस) में हर साल करीब 2,000 से 2,500 बच्चे एडमिशन लेते हैं। सभी बैचों को मिलाकर यूपी में लगभग 10 हजार से ज्यादा वेटनरी छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। खबर अपडेट की जा रही है…..

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *