गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानों पर मारा छापा:आइसक्रीम समेत 8 प्रोडक्ट के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे

गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानों पर मारा छापा:आइसक्रीम समेत 8 प्रोडक्ट के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को कई खाद्य निर्माण इकाइयों और दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान आइसक्रीम, फ्रोजन डेजर्ट, योगर्ट, बादाम शेक और आइस कैंडी समेत कुल 8 खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि गर्मी के मौसम में लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की अलग-अलग टीमों ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई प्रतिष्ठानों पर जांच की। यहां से लिए गए सैंपल सेक्टर-58 स्थित एक डेयरी उत्पाद कंपनी से फ्रोजन डेजर्ट का सैंपल लिया गया। सेक्टर-122 की एक निर्माण इकाई से आइसक्रीम प्रीमिक्स का नमूना लिया गया। सेक्टर-73 स्थित एक फूड कंपनी से ब्लू बेरी फ्यूजन डिलाइट योगर्ट और मैंगो बेरी मैजिक योगर्ट के सैंपल लिए गए। दादरी की एक डेयरी यूनिट से आइसक्रीम का नमूना लिया गया। कासना स्थित आइसक्रीम यूनिट से बादाम शेक का सैंपल लिया गया। इकोटेक-6 स्थित एक फैक्ट्री से अलग-अलग फ्लेवर की आइस कैंडी के दो नमूने लिए गए। इस तरह कुल 8 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद यदि कोई उत्पाद मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाता है तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *